1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लाल रंग की साड़ी में काजल अग्रवाल का दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

लाल रंग की साड़ी में काजल अग्रवाल का दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

 Published : Nov 07, 2020 10:52 am IST,  Updated : Nov 07, 2020 03:05 pm IST

काजल रेड कलर की साड़ी में नज़र आईं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

kajal agarwal in red saree- India TV Hindi
काजल अग्रवाल ने लाल साड़ी में शेयर की फोटोज Image Source : INSTAGRAM

अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल इन दिनों सुर्खियों में हैं। ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू संग शादी के बंधन में बंधने के बाद से ही वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लगातार अपनी ग्लैमरस व स्टनिंग फोटोज शेयर कर रही हैं। इस बार वो रेड कलर की साड़ी में नज़र आईं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। काजल की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

काजल अग्रवाल ने फोटोज शेयर कर बताया कि ये उनका पहला करवा चौथ है। शादी के बाद ये काजल का पहला त्योहार था। 

पति गौतम किचलू के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आईं काजल अग्रवाल, डिजाइनर सूट में दिखीं खूबसूरत

बता दें कि काजल और गौतम ने 30 अक्टूबर को मुंबई में एक-दूसरे का हाथ थामा था। कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। इस प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी का आयोजन मुंबई के एक होटल में हुआ था। इनकी शादी की फोटोज खूब वायरल हुईं। 

काजल अग्रवाल के लाइफ पार्टनर गौतम किचलू एक इंटीरियर कंपनी के मालिक हैं। उनकी कंपनी फर्नीचर में भी डील करती है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन