A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं 'सिंघम' एक्ट्रेस काजल अग्रवाल, घर में जल्द ही गूंजने वाली है बच्चे की किलकारी?

प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं 'सिंघम' एक्ट्रेस काजल अग्रवाल, घर में जल्द ही गूंजने वाली है बच्चे की किलकारी?

काजल अग्रवाल ने पिछले साल अक्टूबर महीने में गौतम किचलू संग शादी की थी। इस प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

kajal aggarwal pregnant- India TV Hindi
Image Source : INSTA: KAJALAGGARWALOFFICIAL पति गौतम किचलू के साथ काजल अग्रवाल 

अजय देवगन के साथ 'सिंघम' फिल्म में अभिनय कर दर्शकों का दिल जीतने वाली साउथ की मशहूर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के घर बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली है। बताया जा रहा है कि वो प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने पिछले साल ब्वॉयफ्रेंज गौतम किचलू संग सात फेरे लिए थे। फिलहाल अभी तक अभिनेत्री या उनके परिवार की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। 

Great Andhra की रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजल जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं। उन्होंने अपनी उस फिल्म के मेकर्स को इसकी जानकारी दी है, जिसकी वो शूटिंग कर रही थीं। उन्हें मेगास्टार चिरंजीवी के साथ 'आचार्य' के लिए एक गाने को पूरा करना है। इस फिल्म में दोनों साथ नज़र आएंगे। वो जल्दी से शूटिंग खत्म करने के लिए तैयार हो गई हैं। 

साउथ स्टार रामचरण ने दोबारा शुरू की 'आचार्य' की शूटिंग, काजल अग्रवाल-पूजा हेगड़े और सोनू सूद भी आएंगे नज़र

काजल अग्रवाल 'उमा' फिल्म में भी नज़र आएंगी, जिसकी शूटिंग वो पहले ही पूरी कर चुकी हैं। इसमें टीनू आनंद, हर्ष छाया, मेघना मलिक, गौरव शर्मा, श्रीश्वर और अयोशी तालुकदार भी हैं। 'उमा' का निर्देशन तथागत सिंघा ने किया है, जो अविषेक घोष द्वारा निर्मित है और फिल्म को सभी कोविड -19 प्रोटोकॉल के साथ स्टार्ट-टू-फिनिश शेड्यूल में कोलकाता में शूट किया गया था।

काजल ने पिछले साल अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गौतम किचलू संग शादी की थी, जिसके बाद दोनों हनीमून के लिए मालदीव गए थे। काजल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई सारी फोटोज शेयर की थीं। 

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News