A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हनीमून पर पति का हाथ थाम 'अंडर वॉटर डाइविंग' करती दिखीं काजल अग्रवाल

हनीमून पर पति का हाथ थाम 'अंडर वॉटर डाइविंग' करती दिखीं काजल अग्रवाल

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह पानी के अंदर पति संग मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं।

<p>हनीमून पर पति का हाथ...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KAJALAGGARWAL हनीमून पर पति का हाथ थाम 'अंडर वॉटर डाइविंग' करती दिखीं काजल अग्रवाल

बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल पति बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ अपने मालदीव्स में हनीमून के दौरान 'अंडर वॉटर डाइविंग' करते हुए दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह पानी के अंदर पति संग मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं, वहीं एक तस्वीर में वह पानी के अंदर पति का हाथ थाम कर तैरते दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "समुद्र के साथ अकेले रहिए। यहां आपको अपने सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे।"

दूसरे तस्वीर में अभिनेत्री ने लिखा, "मुझे समुद्र से प्यार है और मुझे नीला भी हमेशा से पसंद रहा है।"

काजल अग्रवाल ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो पति गौतम किचलू के साथ बेड पर बैठी हुई हैं, लेकिन खास बात ये है कि उनका ये बेडरूम समुंदर के अंदर बना हुआ है। उनके ऊपर ढेर सारी मछलियां तैरती हुई दिखाई दे रही हैं। 

मालदीव में हनीमून मना रहीं काजल अग्रवाल की नई तस्वीरें आईं सामने, पति गौतम किचलू संग शेयर की Photos

काजल ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी बैक दिखाई दे रही है। इस ड्रेस में वो काफी बोल्ड लग रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- "मछलियां मुझे देख रही हैं या फिर मैं मछलियों को देख रही हूं।"

काजल ने गौतम को गले लगाते हुए भी एक फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- इस तरह हुई सुबह।

काजल ने 6 अक्टूबर को अपने प्रशंसकों को अपनी शादी की जानकारी दी। उनकी शादी की फोटोज खूब वायरल हुई थी। काजल ने मुंबई के एक होटल में शादी की थी। 

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News