A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजल अग्रवाल की शादी की रस्में शुरू, हाथों में मेहंदी लगाए एक्ट्रेस ने शेयर की नई फोटो

काजल अग्रवाल की शादी की रस्में शुरू, हाथों में मेहंदी लगाए एक्ट्रेस ने शेयर की नई फोटो

काजल 30 अक्टूबर को अपने ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू का हाथ थामेंगी।

 kajal aggarwal shares picture from mehendi ceremony - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM काजल अग्रवाल

'सिंघम' एक्ट्रेस काजल अग्रवाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनके घर में रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर मेहंदी सेरेमनी की फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

इस तस्वीर में काजल हल्के हरे रंग के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। दोनों हाथों में मेहंदी लगाए काजल बेहद खुश नज़र आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "#kajgautkitched"

शादी से 2 दिन पहले स्टाइलिश लुक में नज़र आईं काजल अग्रवाल, वायरल हुई Photos

काजल 30 अक्टूबर को अपने ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू का हाथ थामेंगी। इससे पहले काजल सेलिब्रेशन मोड में नज़र आ रही हैं। उन्होंने हाल ही में ब्लू कलर के आउटफिट में फोटोशूट कराया है। फैंस को उनका लुक काफी पसंद आ रहा है। 

35 साल की अभिनेत्री काजल बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी करने वाली है। दोनों ने पिछले महीने सगाई की थी। कोरोना वायरस की वजह से दोनों की शादी सिंपल तरीके से होगी। वेडिंग सेरेमनी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।  

काजल की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी का आयोजन घर पर ही होगा। काजल ने सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने की जानकारी दी थी। 

Latest Bollywood News