1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी से 2 दिन पहले स्टाइलिश लुक में नज़र आईं काजल अग्रवाल, वायरल हुई Photos

शादी से 2 दिन पहले स्टाइलिश लुक में नज़र आईं काजल अग्रवाल, वायरल हुई Photos

 Published : Oct 28, 2020 03:02 pm IST,  Updated : Oct 28, 2020 03:02 pm IST

काजल अग्रवाल दो दिन बाद यानि 30 अक्टूबर को वो अपने ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू का हाथ थामेंगी।

kajal aggarwal gautam kitchlu- India TV Hindi
काजल अग्रवाल की फोटोज हुईं वायरल Image Source : INSTAGRAM

'सिंघम' एक्ट्रेस काजल अग्रवाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दो दिन बाद यानि 30 अक्टूबर को वो अपने ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू का हाथ थामेंगी। इससे पहले प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है। काजल ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। 

काजल अग्रवाल सेलिब्रेशन मोड में नज़र आ रही हैं। उन्होंने ब्लू कलर के आउटफिट में फोटोशूट कराया है। फैंस को उनका लुक काफी पसंद आ रहा है। 

सिंघम फेम काजल अग्रवाल जल्द ही लेने वाली हैं सात फेरे, सामने आई शादी की डेट

35 साल की अभिनेत्री काजल अग्रवाल बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी करने वाली है। दोनों ने पिछले महीने सगाई की थी। 

कोरोना वायरस की वजह से काजल और गौतम की शादी सिंपल तरीके से होगी। वेडिंग सेरेमनी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। 29 अक्टूबर से रस्मों की शुरुआत हो जाएगी। 

काजल की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी का आयोजन घर पर ही जाएगा। काजल ने सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने की जानकारी दी थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन