1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिंघम फेम काजल अग्रवाल जल्द ही लेने वाली हैं सात फेरे, सामने आई शादी की डेट

सिंघम फेम काजल अग्रवाल जल्द ही लेने वाली हैं सात फेरे, सामने आई शादी की डेट

 Published : Oct 06, 2020 12:27 pm IST,  Updated : Oct 06, 2020 12:27 pm IST

सिंघम फेम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मंगलवार को एक्ट्रेस ने इस बात की सोशल मीडिया में घोषणा की है।

काजल अग्रवाल जल्द ही लेने वाली हैं सात फेरे, सामने आई शादी की डेट- India TV Hindi
काजल अग्रवाल जल्द ही लेने वाली हैं सात फेरे, सामने आई शादी की डेट Image Source : INSTAGRAM/KAJALAGGARWALOFFICIAL

सिंघम फेम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मंगलवार को एक्ट्रेस ने इस बात की सोशल मीडिया में घोषणा की। 35 साल की अभिनेत्री काजल अग्रवाल  बिजनेसमैन गौतम किचलू से 30 अक्टूबर को शादी करने वाली है। 

काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट शेयर करके फैंस को इस बात की जानकारी दी। काजल ने लिखा, 'मैने हां कहा... मुझे यह बताने में बहुत खुशी  हो रही हैं कि मेरी शादी मुबंई में 30 अक्टूबर को गौतम किचलू से हो रही है। हमारे छोटे से परिवार के साथ यह एक प्राइवेट सेरेमनी होगी। महामारी ने निश्चित रूप से हमारे खुशी के लिए एक खुशहाल रोशनी बिखेरी है। हम अपने जीवन को एक साथ शुरू करने के लिए रोमांचित हैं।'

नेहा कक्कड़ की शादी की खबरों के बीच एक्स-बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली का बयान आया सामने

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'और हम जानते हैं कि आप लोग भी हमें जरूर चियर करेंगे। मैं आप लोगों का धन्यवाद करती हूं, जो इतने दिनों तक आपने मुझे प्यार दिया और मुझे आशीर्वाद दिया और जैसे कि हम नया सफर शुरू करने जा रहे हैं तो हमें आपकी दुआओं की बहुत जरूरत है।'

काजल ने आगे कहा, 'मैं वह चीज जारी रखूंगी, जो मैं अब तक करती आई हूं, अपने दर्शकों का मनोरंजन करना एक नई उम्मीद और नए तरीके के साथ। आप लोगों के समर्थन का धन्यवाद।'

आपको बता दें कि काजल अग्रवाल और गौतम ने पिछले माह सगाई की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन