बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने गुरुवार को अपना 47वां जन्मदिन मनाया। काजोल के जन्मदिन पर उनके फैंस ने अभिनेत्री को उनके घर के एकत्र होकर बधाई थी। कोविड सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए काजोल ने मास्क पहनकर बाहर कदम रखा और प्रशंसकों द्वारा लाए गए केक को काटा। हालांकि, वायरल वीडियो में 'एटीट्यूड' दिखाने के लिए उन्हें बेरहमी से ट्रोल किया गया। काजोल ने जिस तरह से अपने फैन्स के साथ बर्ताव किया लोगों को पसंद नहीं आया। कई लोगों ने सोचा कि वह 'एटीट्यूड' दिखा रही हैं क्योंकि वह एक बड़ी हस्ती हैं।
दरअसल काजोल फैंस का लाया केक दूर से काटती हैं और जब फैंस उनसे केक खाने का आग्रह करते हैं तो वो मना कर देती हैं, ना ही वो किसी फैंस को केक खिलाती हैं, ऐसे में एक यूजर ने लिखा, ''वह बिल्कुल भी खुश नहीं दिखती...गरीब लोग अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। एक अन्य ने कहा, "सीरियसली? वह अपने हाथों से केक का एक टुकड़ा उन बच्चों को खिला सकती है जो बाहर उसका इंतजार कर रहे हैं। इन सेलेब को अपने प्रशंसकों की बिल्कुल भी परवाह नहीं है।"
यहां देखें वायरल वीडियो-
काजोल के जन्मदिन पर, अजय देवगन ने दोनों की एक प्यारी सी तस्वीर के साथ उनके लिए एक प्यार भरा नोट लिखा। तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "आप अब तक सबसे लंबे समय तक मेरे चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब रही हैं ... जन्मदिन मुबारक हो प्रिय काजोल, इसे आपकी तरह खास बनाने की कोशिश करेंगे।"
अजय देवगन और काजोल ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। उनकी साथ में पहली फिल्म हलचुल (1995) थी और वह भी पहली बार जब वे एक-दूसरे से मिले थे। दोनों को आखिरी बार स्क्रीन पर 2020 की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में एक साथ देखा गया था। उनकी शादी को 22 साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे 17 साल की बेटी नीसा और 10 साल का बेटा युग है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल आखिरी बार फिल्म त्रिभंगा में नजर आई थीं।
Latest Bollywood News