नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और अजय देवगन को इंडस्ट्री के सबसे सफल शादीशुदा जोड़े में से एक माना जाता है। ये दोनों एक दूसरे के बिल्कुल अलग होने के बावजूद भी एक दूसरे के लिए परफेक्ट कहे जाते हैं। लेकिन हाल ही में इनकी शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ, जिसमें काजोल ने बताया है कि आखिर उन्होंने अजय देवगन से शादी क्यों की। दरअसल एक चैट शो के दौरान काजोल के करीबी दोस्त मिकी कॉन्ट्रेक्टर ने इन दोनों की लव लाइफ सी जुड़ी कई अहम बातों से पर्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर विश्वास ही नहीं हुआ था कि काजोल, अजय से शादी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़े:-
मिकी ने कहा कि, "जब काजोल ने मुझे पहली बार अजय से अपने रिश्ते के बारे में बताया तो मैं इस बात से काफी हैरान रह गया था। उस समय मैं अजय को इतनी अच्छी तरह से नहीं जानता था जितना अब जानता हूं। काजोल और अजय एक दूसरे से काफी अलग हैं। शायद इसी वजह से इन दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया। लेकिन मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि काजोल, अजय के साथ शादी के बंधन में बंधेगीं।
वहीं दूसरी तरफ काजोल का कहना है कि अजय से शादी करना उनका सबसे सही फैसला था। उन्होंने कहा, "उस समय मैं 9 साल तक फिल्मों में काम कर चुकी थी। अभिनय जगत में मैंने खुद को साबित कर दिया था। तब मैं एक साल में 4 से 5 फिल्में किया करती थी। लेकिन मैं इसी तरह से अपने करियर को आगे तक नहीं ले जाना चाहती थी। मुझे लगता है कि उस समय मैंने अजय से शादी का फैसला बिल्कुल सही किया था। शादी के बाद मैंने निर्णय लिया कि अब मैं साल में केवल एक ही फिल्म करूंगी, जिससे मैं अपने परिवार के साथ भी वक्त बिता सकूं।"
काजोल ने यह भी कहा कि वह असल जिंदगी में भी कुछ-कुछ होता है कि टॉमब्वॉय अंजलि जैसी थीं, जिसने बाद में मेकओवर किया था। ऐसे ही जब आप उनकी पहले वाली तस्वीरें और शादी के बाद वाली तस्वीरें देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि उन्होंने मेकओवर किया है।
काजोल और अजय देवगन की शादी को 17 साल हो चुके हैं। इनके दो बच्चे बेटी न्यासा और बेटा युग हैं।
Latest Bollywood News