1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजोल नहीं कोई और था अजय का पहला प्यार, लव टिप्स देते थे अजय

काजोल नहीं कोई और था अजय का पहला प्यार, लव टिप्स देते थे अजय

 Published : Sep 01, 2016 09:32 pm IST,  Updated : Sep 01, 2016 09:34 pm IST

फिल्मी गलियारों में जहां एक ओर शादी-शुदा रिश्तों के टूटने की खबरें आती रहती हैं वहीं काजोल और अजय की जोड़ी पिछले 17 सालों से अटूट है।

Ajay Kajol- India TV Hindi
Ajay Kajol

मुंबई: फिल्मी गलियारों में जहां एक ओर शादी-शुदा रिश्तों के टूटने की खबरें आती रहती हैं वहीं काजोल और अजय की जोड़ी पिछले 17 सालों से अटूट है। आपको बता दें कि काजोल ने अजय को उस वक्त अपना हमसफर चुन लिया था जब अजय फिल्मों में स्ट्रगल कर रहे थे। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि अजय मन ही मन काजोल नहीं बल्कि किसी और बॉलीवुड हीरोइन को अपना बनाने की तमन्ना पाल चुके थे। जिस बॉलीवुड में रिश्ते, अफेयर और फिर तलाक की नाट्य प्रस्तुति पर्दें पर लोगों को रोमांचित करती है उसी गलियारे में आमिर खान, फरहान खान, संजय दत्त और रितिक रोशन भी अपनी रियल शादी-शुदा जिंदगी में मात खा चुके हैं। गौरतलब है कि फूल और कांटे, प्यार तो होना ही था, इश्क, कच्चे धागे, गंगाजल और सिंघम जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता अजय देवगन की मैरिड लाइफ फिल्मी गलियारों में एक मिसाल मानी जाती है।

रवीना को डेट कर रहे अजय को हुआ करिश्मा से प्यार:

बॉलीवुड में हीरो-हिरोइन के बीच अफेयर की खबरें हमें अक्सर सुनने को मिलती है, लेकिन ऐसी प्रेम कहानियों के बारे में लोग कम ही जानते हैं जिसमें दोनों प्रेमी जोड़े शादी के पहले किसी और को चाहते थे। हम बात कर रहे हैं अजय देवगन और काजोल की। इन दोनों के प्रेम की शुरुआत तब हुई थी जब अजय स्ट्रगल कर रहे थे लेकिन काजोल एक खास मुकाम बना चुकी थीं। फूल और कांटे में अभिनय कर चुके अजय का नाम कभी बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्री करिश्मा कपूर के साथ जुड़ा था, लोगों का तो यह भी कहना था कि दोनों की जोड़ी सबसे हॉट मानी जाती थी। बीते दौर की फिल्मी मैग्जीन में छपी खबरों की मानें तो कथित तौर पर जब करिश्मा अजय के जीवन में आईं तब अजय रवीना टंडन को डेट कर रहे थे।

Ajay Devgan
Ajay Devgan

ऐसे काजोल के करीब आए अजय:

अजय और काजोल के करीब आने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। फिल्म हलचल की शूटिंग चल रही थी। अजय एक कोने में अकेले बैठना पसंद करते थे...वो किसी से बात नहीं करते थे। लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने काजोल से बात करना शुरु किया और दोनों दोस्त बन गए। काजोल ने अजय के साथ इश्क, प्यार तो होना ही था, दिल क्या करे और राजू चाचा जैसी हिट फिल्में दीं। एक इंटरव्यू में काजोल ने खुद बताया था कि फिल्म हलचल की शूटिंग के दौरान ही उन्हें अहसास हो गया था कि अजय उनकी रियल लाइफ जिंदगी में अहम रोल निभा सकते हैं। दोनों दोस्तों के तौर पर एक दूसरे से मिला करते थे। उस दौर में काजोल अपनी लव लाइफ के बारे में अजय से एडवाइस लिया करती थीं और वो उन्हें बेहतर सुझाव देते थे। लेकिन समय के साथ-साथ दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और साल 1999 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों की शादी परंपरागत महाराष्ट्रियन शैली में हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन