काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, फिल्म 'खबीस' के साथ एक बार फिर पर्दे में आएगी नजर
काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, फिल्म 'खबीस' के साथ एक बार फिर पर्दे में आएगी नजर
IANS
Published : Nov 20, 2019 07:03 pm IST, Updated : Nov 20, 2019 07:03 pm IST
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी काफी लंबे समय से रुपहले पर्दे से दूर रहने के बाद एक बार फिर नई फिल्म में नजर आने वाली है।
Image Source : INSTRAGRAMTanisha mukhajee
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी काफी लंबे समय से रुपहले पर्दे से दूर रहने के बाद एक बार फिर नई फिल्म में नजर आने वाली है। उनकी अगली फिल्म का नाम है 'खबीस'। जिसका एक पोस्टर भी रिलीज हो चुका है।
तनीषा ने अपने इंस्टागाम में एक तस्वीर शेयर की है। इस पोस्टर में एक गिटार नजर आ रहा है जिसके पंख है। इसके साथ ही इस गिटार में खून भी लगा हुआ है।