गोवा में होने वाले भारत के सबसे बड़ा इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो गया है। हर साल की तरह इस साल भी 9 दिनों तक चलने वाला इस फिल्म फेस्टिवल में 76 देशों की 200 से ज्यादा फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें भारत की 26 फीचर फिल्में और 15 नॉन फीचर फिल्मों को पेनोरामा सेक्शन में प्रदर्शित किया जाएगा।
बॉलीवुड निर्देशक और प्रोड्यूसर करण जौहर इस साल भी इस इवेंट को शानदार तरीके से होस्ट किया। वहीं साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को अपने बॉलीवुड और तमिल, तेलुगु में अहम योगदान के कारण आइकॉन ऑफ गोल्डन जुबली अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं दूसरी ओर चीफ गेस्ट बमें बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को सम्मानित किया गया।
अमिताभ बच्चन ने कहा, ''मेरे सभी फिल्म सहयोगियों के लिए बहुत-बहुत आभारी हूं। मेरा जनता, जो मेरे साथ ऊंचे और ऊंचे स्थान पर रहा है। मैं आपका बहुत ऋणी हूं, मैं कभी भी इस कर्ज से खुद को मुक्त नहीं करना चाहूंगा। रजनीकांतजी को मैं अपने परिवार का सदस्य समझता हूं। यह अलग बात है कि हम एक-दूसरे को सलाह देते रहते हैं, भले हम सलाह मानें या न मानें। रजनीकांत बेहद हंबल व्यक्तित्व के धनी हैं, अतुल्य व्यक्तित्व, जो सदैव प्रेरित करते हैं। ''
गोवा के मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रमोद पी सावंत ने अमिताभ बच्चन को सम्मानित किया।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को थलाइवर श्री रजनीकांत द्वारा सम्मानित किया गया।
अमिताभ बच्चन अपने फैंस को कहा शुक्रिया
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने सम्मान के बाद कहा- मेरे सभी फिल्म सहयोगियों के लिए बहुत-बहुत आभारी हूं। मेरा जनता, जो मेरे साथ ऊंचे और ऊंचे स्थान पर रहा है। मैं आपका बहुत ऋणी हूं, मैं कभी भी इस कर्ज से खुद को मुक्त नहीं करना चाहूंगा
पुरुस्कार ग्रहण करते समय सुपरस्टार रजनीकांत ने सभी को कहा शुक्रिया
सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा- "गोवा के माननीय मुख्यमंत्री, माननीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकरजी, मेरी प्रेरणा अमिताभ बच्चन जी, सभी गणमान्य व्यक्तियों, देवियों और सज्जनों, हर किसी को शुभ संध्या। मैं इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के प्रतिष्ठित आइकन ऑफ गोल्डन जुबली अवार्ड प्राप्त करने के लिए बेहद खुश हूं।" इस पुरस्कार से मुझे सम्मानित करने के लिए भारत सरकार को हार्दिक धन्यवाद। मैं यह पुरस्कार अपने सभी निर्माताओं, निर्देशकों और तकनीशियनों को समर्पित करता हूं, जिन्होंने मेरी फिल्मों में काम किया और मेरे सभी प्रशंसकों को धन्यवाद। जय हिंद, "रजनीकांत ।
गोवा फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट में अपनी पत्नी के साथ सुरपस्टार रजनीकांत
रूस में शूटिंग करने का दिया गया आमंत्रण
रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख मारिया लेमेशेवा ने ओपनिंग सेरेमनी में कहा कि रूसी फिल्म उद्योग पिछले कुछ वर्षों में नई ताकत हासिल कर रहा है। हर शैली की फिल्में दुनिया भर में त्योहारों पर बनाई और दिखाई जा रही हैं। हम आपको आमंत्रित करते हैं कि आप रूस में आकर फिल्में बनाएं।
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
फ्रेंच एक्ट्रेस इसाबेल हुपर्ट को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को मिला आइकॉन ऑफ गोल्डन जुबली अवॉर्ड
तमिल, तेलुगु और बॉलीवुड में अपने बेहतरीन किरदारों के कारण सुपरस्टार रजनीकांत को मिला आइकॉन ऑफ गोल्डन जुबली अवॉर्ड दिया गया। इसके साथ ही रजनीकांत ने कहा कि अमिताभ बच्चन से उन्हें प्रेरणा मिलती है।
सुपरस्टार रजनीकांत सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को मानते है अपनी प्रेरणा
प्रकाश जावड़ेकर ने इफ्की के ओपनिंग सेरेमनी में कहा अब फिल्म शूटिंग के लिए नहीं होने पड़ेगा परेशान। अब एक परमिशन से आराम से कर सकेंगे शूटिंग
बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन ने अपने क्लासिकल गानों से बांधी समां
बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन ने ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत गणपति स्तुति के साथ की।
इफ्फी के इंटरनेशनल जूरी जॉन बेली भी ओपनिंग सेरेमनी पर पहुंचे।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा गोवा फिल्म बनाने के लिए सबसे अच्छी जगह है। । सरकार अब गोवा में फिल्म पर्यटन और फिल्मों और अन्य फिल्म से जुड़े क्षेत्रों के लिए बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित करेगी।
गोवा फिल्म फेस्टिवल की सेरेमनी के मंच पर अमिताभ बच्चन, रजनी कांत, अमित खरे ने दीप प्रज्वलित किया।
दिवंगत मनोहर पर्रिकर से गोवा को पूरी दुनिया में एक अलग ही स्थान दिया। गोवा में यह फिल्म फेस्टिवल लाना एक अधिकारिक निर्णय था लेकिन मनोहर पर्रिकर ने उस निर्णय को विश्वसनीयता दी। देखें पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन का एक अंश
गोवा फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक साथ आए नजर।
आप चाहे तो इस फिल्म फेस्टिवल को लाइव भी देख सकते हैं।
गोल्डन जुबली गोवा फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत करण जौहर ने कर दी है।
गोल्डन जुबली गोवा फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत करण जौहर ने कर दी है।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी गोवा फिल्म फेस्टिवल के ओपनिंग सेरेमनी में पहुंच चुके हैं।
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ओपन सेरेमनी में पहुंच गए हैं।
संपादक की पसंद