Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: किसने जीते हैं कितने आईसीसी खिताब, यहां एक- एक ट्रॉफी का है हिसाब

IND vs AUS: किसने जीते हैं कितने आईसीसी खिताब, यहां एक- एक ट्रॉफी का है हिसाब

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Mar 09, 2026 03:44 pm IST, Updated : Mar 09, 2026 03:55 pm IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अब तक आईसीसी के कितने खिताब अपने नाम किए हैं, ये आपको जरूर जानना चाहिए। यहां हमने आपको टी20 और वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को अलग अलग करके पूरी कहानी बताने की कोशिश की है।

india vs australia Who has won how many ICC titles- India TV Hindi
Image Source : AP-AFP भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया किसने जीते हैं कितने आईसीसी खिताब

भारत और ऑस्ट्रेलिया दो ऐसी टीमें जिनका क्रिकेट की दुनिया में राज चलता है, ये बात और है कि इस वक्त ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा उस तरह का नहीं है, लेकिन कुछ साल पहले तक इस टीम का करीब करीब एकछत्र राज हुआ करता था। ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देने का माद्दा केवल भारत में रहा है। इस बीच टीम इंडिया ने एक और आईसीसी खिताब जीत लिया है। इसके बाद भी टीम इंडिया अभी ऑस्ट्रेलिया की बराबरी नहीं कर पाई है। चलिए आपको बताते हैं कि अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया ने कितने आईसीसी के खिताब अपने नाम कि हैं। यहां हम आपको बहुत बारीकी से पूरी बात बताएंगे, जो शायद और कहीं नहीं मिलेगा। 

भारत ने 8 और ऑस्ट्रेलिया ने दस आईसीसी खिताब जीते हैं

टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भी टीम इंडिया अब तक केवल 8 ही आईसीसी ट्रॉफी जीत पाई है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 10 खिताब अपने कब्जे में किए हैं। हां, ये बात और है कि आने वाले दो तीन साल तक अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम यूं ही खराब प्रदर्शन करती रहे और टीम इंडिया ऐसे ही खिताब जीतती रहे तो भारत ऑस्ट्रेलिया से आगे निकल जाएगा। इसमें ज्यादा शक होना नहीं चाहिए। 

भारत ने साल 1983 में जीती थी पहली आईसीसी ट्रॉफी 

मजे की बात ये है कि भारत ने पहली आईसीसी ट्रॉफी 1983 में जीत ली थी, तब ऑस्ट्रेलिया ने एक भी आईसीसी खिताब नहीं जीता था। लेकिन भारतीय टीम की कहानी बीच में रुक गई और ऑस्ट्रेलियाई टीम जीतते चली गई। ऑस्ट्रेलिया ने साल 1987 में पहली बार वनडे विश्व कप जीता था और ये उसकी पहली आईसीसी ट्रॉफी थी। इसके बाद टीम ने 1999, 2003, 2007, 2015 और 2023 में वनडे विश्व कप जीतने का काम किया है। ये तो रही वनडे विश्व कप की बात। टी20 विश्व कप पर नजर डालें तो ये ऐसा खिताब है, जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम एक ही बार जीत सकी है। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2021 में पहली और आखिरी बार टी20 विश्व कप जीता था। 

ऑस्ट्रेलिया के नाम ये भी उपलब्धि 

ऑस्ट्रेलिया टीम ने एक ही बार विश्व कप टेस्ट चैंपियनशिप का भी खिताब अपने नाम किया है। इसे भी अब आईसीसी ट्रॉफी में गिना जाता है। टीम ने साल 2023 में आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने का काम किया था। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी की बात करें तो टीम ने इसे दो बार जीता है। पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने साल 2006 और इसके बाद 2009 में इसका खिताब जीता है। यानी कुल मिलाकर 10 आईसीसी ट्रॉफियां ऑस्ट्रेलिया के पास हैं। 

भारत ने अब तक कौन कौन सी आईसीसी ट्रॉफी जीतीं

अब बात करते हैं भारत की। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि भारत ने साल 1983 में पहली बार आईसीसी वनडे विश्व कप जीता था। इसके बाद टीम ने साल 2011 में फिर से वनडे विश्व कप जीतने का काम किया। इस बीच लंबा गैप रहा। भारत ने अब तक तीन बार टी20 विश्व कप जीता है। पहली बार टीम ने 2007 में इसे जीता, इसके बाद साल 2024 में इसे अपने नाम किया और अब इसके बाद साल 2026 में फिर से इसे अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम तीन बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही है। भारत ने साल 2002 में पहली बार इसे जीता था। इसके बाद साल 2013 में भी भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती और फिर साल 2025 में भारतीय टीम इस आईसीसी खिताब को जीतने में सफल रही। टीम इंडिया अभी तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अभी तक नहीं जीत पाई है। 

यह भी पढ़ें 

T20 World Cup 2028: कब और कहां खेला जाएगा अगला ​टी20 विश्व कप, 12 टीमों ने पक्की की अपनी जगह

संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जसप्री​त बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच, किसे मिला कौन सा अवार्ड, देखिए पूरी लिस्ट

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement