1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जसप्री​त बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच, किसे मिला कौन सा अवार्ड, देखिए पूरी लिस्ट

संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जसप्री​त बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच, किसे मिला कौन सा अवार्ड, देखिए पूरी लिस्ट

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Mar 09, 2026 10:51 am IST,  Updated : Mar 09, 2026 10:57 am IST

संजू सैमसन टी20 विश्व कप 2026 के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए हैं, वहीं जसप्रीत बुमराह फाइनल मैच के लिए प्लेयर ऑफ द मैच बने हैं। बाकी किस खिलाड़ी ने क्या कमाल किया, इस पर एक नजर डाली जानी चाहिए।

sanju samosn jasprit bumrah- India TV Hindi
संजू सैमसन जसप्री​त बुमराह Image Source : AP

संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 के आखिरी तीन मैचों में जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसने टीम इंडिया को खिताब जिताने में काफी मदद की। कहां तो संजू प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए थे और अब वे आईसीसी टी20 विश्व कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन गए हैं। जसप्रीत बुमराह को फाइनल मैच के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। चलिए आपको बताते हैं कि किस खिलाड़ी ने कौन सा अवार्ड अपने नाम किया है। 

संजू सैमसन 321 रन बनाकर बने टी20 विश्व कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

टीम इंडिया ने एक बार​ फिर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। पूरे टूर्नामेंट में भारत ने कमाल का खेल दिखाया। साउथ अफ्रीका को छोड़ दिया जाए तो बाकी टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी और हर मैच में एक नया हीरो निकलकर आया। संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 में 321 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। आखिरी तीन मैचों में उन्होंने हर बार 80 से अधिक रनों की पारी खेली और टीम इंडिया जीत में अहम योगदान दिया। 

जसप्रीत बुमराह ने जीता फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड

इस बीच भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच के लिए जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। फाइनल मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने केवल 15 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उनके पास 5 विकेट लेने का मौका था, लेकिन वे इससे चूक गए। बुमराह ने पूरे टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 14 विकेट लिए। भारत के वरुण चक्रवर्ती ने भी 14 विकेट अपने नाम किए हैं। जो इस साल के विश्व कप में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है। 

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने बनाए सबसे ज्यादा रन

इस बीच पूरे टूर्नामेंट के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान बने हैं। उन्होंने कुल मिलाकर 383 रन बनाए हैं। साहिबजादा फरहान पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप के एक ही सीजन में दो शतक लगाए। हालांकि वे अपनी टीम को इसके बाद भी सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंचा पाए। उधर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती रहे, ये तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं। 

संजू सैमसन ने ठोके टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सिक्स

इस बीच टूर्नामेंट के दौरान सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले बल्लेबाज संजू सैमसन हैं। उन्होंने कुल मिलाकर 24 छक्के ठोकने का काम किया है। इस मामले में दूसरे नंबर पर फिन ऐलन रहे, जिन्होंने 20 छक्के लगाए। न्यूजीलैंड ही नहीं, दुनिया के सबसे तगड़े फील्डर्स में से एक ग्लेन फिलिप्स ने कुल मिलाकर 11 कैच पकड़े, जो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा है। सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान पहले नंबर पर रहे, उन्होंने 37 चौके लगाकर बाजी मार ली। 

यह भी पढ़ें 

हार्दिक पांड्या ने बताया, उनके पास कितने साल हैं बचे, जीतना चाहते हैं इतने आईसीसी खिताब

विराट-बुमराह जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए संजू सैमसन, ऐसा करने वाले बने दुनिया के 9वें प्लेयर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल