Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या ने बताया, उनके पास कितने साल हैं बचे, जीतना चाहते हैं इतने आईसीसी खिताब

हार्दिक पांड्या ने बताया, उनके पास कितने साल हैं बचे, जीतना चाहते हैं इतने आईसीसी खिताब

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Mar 09, 2026 09:59 am IST, Updated : Mar 09, 2026 10:43 am IST

हार्दिक पांड्या ने टी20 विश्व कप का एक और खिताब जीत लिया है। इस बीच उन्होंने अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताया। इस दौरान माहिका शर्मा भी उनके साथ नजर आईं।

hardik pandya- India TV Hindi
Image Source : AP हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या का अपना स्वैग है। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं, लेकिन बाकी खिलाड़ियों की तरह हार्दिक पांड्या के योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता। अहम मौकों पर उन्होंने रन बनाए और विकेट लिए। इस बीच जब भारतीय टीम फिर से टी20 की विश्व चैंपियन बन गई तो हार्दिक पांड्या ने अपने दिल की बात की। उन्होंने बताया कि वे कितने और आईसीसी टाइटल जीतना चाहते हैं। इस दौरान हार्दिक पांड्या ने अपनी दोस्त माहिका शर्मा के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाई और पूरे मैदान पर मस्ती करते हुए नजर आए।

फाइनल में 13 बॉल पर बनाए 18 रन, एक विकेट भी लिया

टीम इंडिया को टी20 विश्व कप जिताने में हार्दिक पांड्या का अहम योगदान रहा। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए 13 बॉल पर 18 रनों की एक छोटी, लेकिन तेज पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और एक छक्का आया। इसके बाद जब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें गेंदबाजी थमाई तो वहां उन्होंने चार ओवर में 36 रन देकर एक विकेट हासिल किया। हार्दिक ने मार्कचैप को क्लीन बोल्ड किया। जब टीम इंडिया चैंपियन बन गई तो सबसे पहले हार्दिक पांड्या ने भारत को तिरंगा झंडा अपने कंधों पर डाला और माहिका शर्मा के साथ जश्न मनाते हुए नजर आए। 

हार्दिक बोले, दस और आईसीसी खिताब जीतना चाहते हैं

इस दौरान जब उनसे बात की गई तो हार्दिक ने कहा उन्हें पता है कि उनके पास अभी खेलने के लिए 10 और साल बचे हुए हैं। इन दस साल में वे कम से कम दस और आईसीसी टाइटल जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य यही है। भारत अब दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने टी20 विश्व कप का खिताब अपने घर पर जीता है। इस बारे में जब हार्दिक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह काफी इमोशनल है। उन्होंने कहा कि यहां जीतना और यहां के लोगों का जीत के बाद एक्साइटमेंट देखना वास्तव में कमाल की बात होती है। बोले कि हमने जो मेहनत की थी, उसका नतीजा यही आना था। 

क्या सोच रहे थे हार्दिक पांड्या, इसका भी किया खुलासा

थोड़ा सा आध्यात्मिक बात करते हुए हार्दिक ने कहा कि वे एक दिन पहले से ही जानते थे कि टीम इंडिया चैंपियन बनने जा रही है। बोले कि वे केवल जीत के बारे में सोच रहे हैं, बाकी कुछ भी नहीं। हारने के बारे में सोचा ही नहीं था। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में जब वे 19वां ओवर डाल रहे थे, तब साल 2024 के टी20 विश्व कप के फाइनल के बारे में सोच रहे थे। हार्दिक बोले कि जब उनकी ईशान किशन और अभिषेक शर्मा से बात हुई तो उन्होंने यही कहा कि जब वे बैटिंग करने जाएं तो अच्छी बातों के बारे में सोचें। बोले कि अगर आप दूसरों की खुशी में खुश होते हैं तो भगवान आपको भी खुश होने का मौका देते हैं। उन्होंने कहा कि चुपचाप अपना काम करते जाओ, सफलता मिल जाएगी। 

यह भी पढ़ें 

विराट-बुमराह जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए संजू सैमसन, ऐसा करने वाले बने दुनिया के 9वें प्लेयर

T20 WC जिताने के बाद सूर्या ने किया अगले बड़े लक्ष्य का खुलासा, 2028 को लेकर कही ये बड़ी बात

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement