सुर्ख लाल साड़ी में सजीं रश्मिका तो विजय देवरकोंडा ने पहनी मुंडु, शादी के बाद VIROSH का रिसेप्शन लुक भी हुआ हिट
सुर्ख लाल साड़ी में सजीं रश्मिका तो विजय देवरकोंडा ने पहनी मुंडु, शादी के बाद VIROSH का रिसेप्शन लुक भी हुआ हिट
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में अपनी शाही शादी के बाद आज, 4 मार्च, 2026 को हैदराबाद में अपने इंडस्ट्री के दोस्तों और करीबी मेहमानों के लिए शादी का रिसेप्शन आयोजित किया, जिससे कपल का लुक भी सामने आ चुका है।
Published : Mar 04, 2026 09:23 pm IST, Updated : Mar 04, 2026 09:23 pm IST
1/8Image Source : Viral Bhayani
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कपल ने 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की, जिसके बाद अब उन्होंने 4 मार्च, 2026 को हैदराबाद में अपने फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों और करीबी दोस्तों के लिए शादी का रिसेप्शन आयोजित किया। जिससे अब दोनों का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है।
2/8Image Source : viral bhayani
रश्मिका और विजय का वेडिंग लुक काफी चर्चा में रहा। दोनों ने अपनी शादी के लिए बहुत ही अलग लुक चुना था। रश्मिका और विजय ने अपनी शादी में सिर से लेकर पांव तक में गोल्ड जूलरी पहनी थी और इनके ट्रेडिशनल कॉस्ट्यूम की भी काफी चर्चा रही। अब कपल अपने वेडिंग लुक को लेकर सुर्खियों में है।
3/8
4/8Image Source : viral bhayani
रश्मिका और विजय ने आज, 4 मार्च को हैदराबाद में अपना वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया, जिसमें दोनों एक बार फिर पारंपरिक लुक में नजर आए। रश्मिका ने जहां सब्यसाची मुखर्जी की सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनी तो वहीं विजय देवरकोंडा भी पारंपरिक मुंडु में सज-धजकर बाहर निकले और फोटोज के लिए दोनों ने साथ में पोज किया।
5/8Image Source : viral bhayani
रश्मिका ने अपने वेडिंग रिसेप्शन में हैवी बॉर्डर वाली कर्नाटक की ट्रेडिशनल मैसूर सिल्क साड़ी पहनी और हैवी गोल्ड ज्वेलरी, मिड पार्टिंग स्लीक चोटी, सिंदूर और बिंदी के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया। फैंस एक्ट्रेस के इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
6/8Image Source : viral bhayani
बता दें, रश्मिका और विजय देवरकोंडा की टीम ने 1 मार्च को उनकी शादी के रिसेप्शन के संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि रिसेप्शन केवल आमंत्रित लोगों के लिए होगा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ आयोजित किया जाएगा।
7/8Image Source : viral bhayani
बयान में आगे कहा गया है कि रश्मिका और विजय के रिसेप्शन में तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्म उद्योगों के साथ-साथ राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्रों के प्रतिष्ठित नेता भी शामिल होंगे। कपल ने पीएम मोदी को भी अपने रिसेप्शन में शिरकत करने के लिए न्योता दिया है।
8/8Image Source : viral bhayani
रश्मिका और विजय ने हैदराबाद के सबसे लग्जरी और बड़े होटल ताज कृष्णा में अपना वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया है। कपल ने अपने पूरे परिवार के साथ भी तस्वीरें क्लिक कराईं और इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर झलक रही थी।