Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के लिए दो-दो टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी, रोहित-सूर्या-बुमराह समेत 9 प्लेयर्स का नाम शामिल

भारत के लिए दो-दो टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी, रोहित-सूर्या-बुमराह समेत 9 प्लेयर्स का नाम शामिल

Written By: Hitesh Jha Published : Mar 09, 2026 04:56 pm IST, Updated : Mar 09, 2026 04:56 pm IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम में अब 9 ऐसे प्लेयर्स हैं, जिन्होंने भारत के लिए दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।

Rohit, jasprit bumrah, sky- India TV Hindi
Image Source : AP रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह & सूर्यकुमार यादव

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया है। इस टी20 वर्ल्ड कप जीत में टीम इंडिया के सभी 15 प्लेयर्स की भूमिका अहम रही। इन 15 में से कुछ ऐसे प्लेयर्स थे जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेल रहे थे। वहीं कुछ प्लेयर्स ऐसे थे जो इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप खेल चुके थे। हम आपको उन प्लेयर्स के नाम बताएंगे जो भारत के लिए दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुके हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह समेत कई दिग्गज प्लेयर्स का नाम शामिल है।

भारत के लिए दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी

भारत के लिए दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का कारनामा 9 प्लेयर्स ने किया है। इन 9 प्लेयर्स में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह का नाम शामिल है। आपको बता दें कि रोहित शर्मा 2007 और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे। भारत ने पहली बार 2007 में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

8 प्लेयर्स 2024 और 2026 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप का रहे हिस्सा

रोहित के अलावा लिस्ट में शामिल सभी 8 प्लेयर्स 2024 और 2026 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे। सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह 2024 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल थे और ये खिलाड़ी इस वर्ल्ड कप के लिए भी टीम इंडिया के स्क्वॉड में मौजूद थे। आपको बता दें कि संजू को 2024 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

वेस्टइंडीज के भी 9 प्लेयर्स ने किया है ये कारनामा

आपको बता दें कि वर्ल्ड क्रिकेट में कुल 18 प्लेयर्स ऐसे हैं जिन्होंने दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। इसमें डैरेन सैमी, मार्लन सैमुएल्स, क्रिस गेल, जॉनसन चार्ल्स, ड्वेन ब्रावो, सैमुएल बद्री, आंद्रे रसेल और दिनेश रामदीन का नाम शामिल है। ये सभी 9 खिलाड़ी वेस्टइंडीज के 2012 और 2016 में खिताबी अभियान का हिस्सा थे। भारत और वेस्टइंडीज को मिलाकर कुल 18 प्लेयर्स ने दो-दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।

यह भी पढ़ें 

T20 World Cup 2028: कब और कहां खेला जाएगा अगला ​टी20 विश्व कप, 12 टीमों ने पक्की की अपनी जगह

संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, जसप्री​त बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच, किसे मिला कौन सा अवार्ड, देखिए पूरी लिस्ट

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement