1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अब कब एक्शन में होगी टीम इंडिया? करना होगा महीनों का लंबा इंतजार, जानिए किस टीम से होगी भिड़ंत

अब कब एक्शन में होगी टीम इंडिया? करना होगा महीनों का लंबा इंतजार, जानिए किस टीम से होगी भिड़ंत

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 09, 2026 02:46 pm IST,  Updated : Mar 09, 2026 02:46 pm IST

टीम इंडिया ने अहमदाबाद में कमाल कर दिया। न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टीम इंडिया ने तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का बड़ा कारनामा किया।

Team India- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : AFP

Team India Next Series: भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के साथ ही नया इतिहास रच दिया। पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया। सुपर-8 में मिली एकमात्र हार के अलावा टीम इंडिया ने सभी मुकाबले अपने नाम किए। फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया और ऐसा करने वाली पहली टीम बनी। 

टीम इंडिया ने एक महीने से ज्यादा लंबे समय तक चले टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम को 96 रनों से रौंदते हुए  खिताब पर कब्जा जमाया। अब टीम इंडिया के खिलाड़ी थोड़ा आराम करेंगे और फिर अगले एक्शन की तैयारी में जुट जाएंगे। इस बीच फैंस के दिमाग में बड़ा सवाल उठ रहा होगा कि टीम इंडिया अब फिर कब मैदान में नजर आएगी और किस टीम से भिड़ेगी। तो आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब।

3 महीने बाद एक्शन में होगी टीम इंडिया

दरअसल, टीम इंडिया लंबे समय तक मैदान पर नजर नहीं आएगी, क्योंकि IPL के नए सीजन का मार्च के आखिर में आगाज होने वाला है। IPL 2026 का 28 मार्च से आगाज होगा। IPL करीब 2 महीने तक चलेगा। IPL के समापन के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी अफगानिस्तान का सामना करेंगे। अफगान टीम भारतीय सरजमीं पर अपना जलवा बिखेरती नजर आएगी। भारत और अफगानिस्तान 6 जून से एकमात्र टेस्ट में आमने-सामने होंगे। यानी टीम अब लगभग 3 महीने बाद ही एक्शन में नजर आएगी।

गौरतलब है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट और 3 मैचों की ODI सीरीज खेली जाएगी। 3 मैचों की ODI सीरीज का 14 जून से आगाज होगा। दूसरा मुकाबला 17 जून जबकि तीसरा और आखिरी मैच 20 जून को खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंग्लैंड दौरे पर रवाना हो जाएगी, जिसका 1 जुलाई से आगाज होगा। इस दौरे पर टीम इंडिया 5 T20I और 3 मैचों की ODI सीरीज खेलेगी। टीम इंडिया का ये दौरा 19 जुलाई को खत्म होगा। 

अफगानिस्तान के भारत दौरे का शेड्यूल

  • 6-10 जून: एकमात्र टेस्ट, मुल्लांपुर
  • 14 जून 2026: पहला ODI, धर्मशाला
  • 17 जून 2026: दूसरा ODI, लखनऊ
  • 20 जून 2026: तीसरी ODI, चेन्नई

यह भी पढ़ें:

T20 WC जिताने के बाद सूर्या ने किया अगले बड़े लक्ष्य का खुलासा, 2028 को लेकर कही ये बड़ी बात

IND vs NZ: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में न्यूजीलैंड को रौंदा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल