संजू सैमसन बनाम ईशान किशन, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐसा रहा अब तक दोनों का प्रदर्शन
संजू सैमसन बनाम ईशान किशन, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐसा रहा अब तक दोनों का प्रदर्शन
टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। वहीं इस टूर्नामेंट में अब तक भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी में संजू सैमसन और ईशान किशन ने टॉप ऑर्डर में अहम भूमिका निभाई है, जिसके बाद हम आपको दोनों प्लेयर्स के प्रदर्शन की तुलना करते हुए उनके आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Mar 06, 2026 09:12 pm IST, Updated : Mar 06, 2026 09:12 pm IST
1/6Image Source : AP
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करने के साथ खिताबी मुकाबले में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। टीम इंडिया के लिए इस टूर्नामेंट में कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, जिसमें संजू सैमसन और ईशान किशन दोनों का नाम प्रमुख तौर पर शामिल है। संजू और ईशान का बल्ले से टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म देखने को मिला है। ऐसे में हम आपको इन दोनों ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तुलना करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनके आंकड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 मुकाबलों में खेलने का मौका मिला तो वहीं ईशान किशन ने कुल 8 मैच खेले हैं। संजू सैमसन ने चारों में बल्लेबाजी करते हुए 77.33 के बेहतरीन औसत के साथ कुल 232 रन बनाए हैं। ईशान किशन के आंकड़ों को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 8 मैचों में खेलते हुए सभी में बल्लेबाजी की है और 32.87 के औसत से 263 रन बनाए हैं।
3/6Image Source : AP
संजू सैमसन और ईशान किशन दोनों ने ही टॉप ऑर्डर में आक्रामक पारी खेलने के साथ टीम इंडिया के लिए अपनी जिम्मेदारी को बखूबी अदा किया है। संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चार मैचों में खेलते हुए दो में अर्धशतकीय पारी खेली है। वहीं ईशान किशन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 8 मैचों में खेलते हुए उन्होंने ने 2 मैचों में फिफ्टी लगाई है।
4/6Image Source : AP
संजू सैमसन और ईशान किशन का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चौके और छक्कों का रिकॉर्ड देखा जाए तो उस मामले में संजू सैमसन ने चार मैचों में खेलते जहां 22 चौके लगाए हैं तो वहीं 16 छक्के भी लगाने में कामयाब हुए हैं। ईशान किशन के बल्ले से 8 मैचों में 29 चौके और 14 छक्के देखने को मिले हैं।
5/6Image Source : AP
संजू सैमसन का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सर्वाधिक निजी स्कोर को लेकर बात की जाए तो वह नाबाद 97 रनों की पारी है, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में आई थी। ईशान किशन का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सर्वाधिक निजी स्कोर देखा जाए तो वह 77 रनों की पारी है जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुए ग्रुप मैच में खेली थी।
6/6Image Source : AP
संजू सैमसन और ईशान किशन का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्ट्राइक रेट देखा जाए तो संजू का चार मैचों में 201.73 का स्ट्राइक रेट देखने को मिला है। ईशान किशन भी स्ट्राइक रेट के मामले में संजू सैमसन के काफी पास दिखाई दिए हैं, जिसमें उन्होंने 8 मैचों में 189.2 के स्ट्राइक रेट टूर्नामेंट में अब तक रन बनाए हैं।