1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Highlights: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1353 और निफ्टी 422 अंकों की गिरावट के साथ बंद, इन शेयरों ने डुबोया पैसा

Stock Market Highlights: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1353 और निफ्टी 422 अंकों की गिरावट के साथ बंद, इन शेयरों ने डुबोया पैसा

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 09, 2026 03:36 pm IST,  Updated : Mar 09, 2026 04:01 pm IST

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1352.74 अंकों (1.71 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 77,566.16 अंकों पर बंद हुआ।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, reliance, reliance industries, infosy- India TV Hindi
घरेलू शेयर बाजार में हाहाकारी गिरावट Image Source : FREEPIK

Stock Market Highlights 9 March 2026: मिडल-ईस्ट में जंग छिड़ने के बाद से ही भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला भी शुरू हो गया था, जो आज भी जारी रहा। सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में हाहाकारी गिरावट देखने को मिली। आज, बीएसई सेंसेक्स 1352.74 अंकों (1.71 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 77,566.16 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 422.40 अंकों (1.73 प्रतिशत) के भारी नुकसान के साथ 24,028.05 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 76,424.55 और निफ्टी 23,697.80 अंकों तक गिर गया था।

सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ हुए बंद

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 5 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी की सभी 25 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 42 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे ज्यादा 1.37 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर आज सबसे ज्यादा 5.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी स्टॉक्स ने कैसा किया प्रदर्शन

आज सेंसेक्स के अन्य शेयरों में इन्फोसिस के शेयर 0.47 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.45 प्रतिशत, सन फार्मा 0.17 प्रतिशत और टेक महिंद्रा के शेयर 0.09 प्रतिशत की मामूली बढ़त लेकर बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर, मारुति सुजुकी के शेयर 4.68 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 4.39 प्रतिशत, एसबीआई 3.92 प्रतिशत, इंडिगो 3.83 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 3.75 प्रतिशत, टाटा स्टील 3.75 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 3.48 प्रतिशत, एलएंडटी 2.76 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 2.75 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 2.74 प्रतिशत, बीईएल 2.32 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 2.09 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 2.09 प्रतिशत, टाइटन 1.90 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.62 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.44 प्रतिशत, पावर ग्रिड 1.32 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.22 प्रतिशत, आईटीसी 1.18 प्रतिशत, टीसीएस 1.17 प्रतिशत, ट्रेंट 1.08 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.05 प्रतिशत, एटरनल 1.01 प्रतिशत और भारती एयरटेल के शेयर 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा