1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. म्यांमार के रखाइन में बाजार के पास भीषण हवाई हमला, 49 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, 56 घायल

म्यांमार के रखाइन में बाजार के पास भीषण हवाई हमला, 49 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, 56 घायल

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 29, 2026 07:26 am IST,  Updated : Sep 29, 2026 07:52 am IST

म्यांमार की सेना ने बाजार वाले इलाके जो ये हवाई हमला किया है। इसमें बड़ी संख्या में सामान बेचने वाले, खरीदार और पैदल चलने वाले मारे गए हैं। विद्रोही गुट अराकान आर्मी ने भी जल्द ही जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

हवाई हमले के बाद बाजार से उठता हुआ धुआं- India TV Hindi
हवाई हमले के बाद बाजार से उठता हुआ धुआं Image Source : AP

म्यांमार की सेना ने ताकतवर विद्रोही गुट के कब्जे वाले इलाके में एक बाजार के पास भीषण हवाई हमला किया है। इस हमले में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई। 58 लोग घायल हुए हैं। हवाई हमले के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। म्यांमार के पश्चिमी रखाइन राज्य में हुआ यह हमला, देश भर में लोकतंत्र समर्थक विद्रोही गुटों और जातीय सशस्त्र समूहों के खिलाफ किए जा रहे घातक हवाई हमलों की कड़ी में सबसे ताजा घटना है।

इस इलाके में 'अराकान आर्मी' का नियंत्रण 

सोमवार को यह हमला क्याउक्ताव टाउनशिप में हुआ। यह इलाका देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले से लगभग 340 किलोमीटर (210 मील) पश्चिम में है। क्याउक्ताव पर रखाइन स्थित एक ताकतवर जातीय सशस्त्र समूह, 'अराकान आर्मी' का नियंत्रण है।

हमले में सामान बेचने वाले, खरीदार और पैदल चलने वाले मारे गए

इस हमले की जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करना संभव नहीं था। मंगलवार तड़के जारी एक बयान में अराकान आर्मी ने कहा कि दोपहर के समय एक लड़ाकू विमान ने स्थानीय बाजार के पास दो बम गिराए, जिसमें सामान बेचने वाले, खरीदार और पैदल चलने वाले लोग मारे गए। समूह ने बताया कि 58 अन्य लोग घायल हुए, जिनमें से 22 की हालत गंभीर है।

जल्द ही जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

बयान में कहा गया है कि समूह "उन लोगों और संगठनों के खिलाफ जल्द ही प्रभावी जवाबी कार्रवाई करेगा जो जानबूझकर किए गए हवाई हमलों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं।"

इस बाजार में पूरे राज्य से आते थे व्यापारी

रखाइन में बचाव कार्य से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी वाई हुन आंग ने घटनास्थल पर मौजूद बचाव कर्मियों का हवाला देते हुए 'द एसोसिएटेड प्रेस' को हताहतों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह बाजार इलाके का मुख्य थोक केंद्र था, जहां पूरे राज्य से व्यापारी और खरीदार आते थे। उन्होंने कहा, "यह रखाइन में हुए सबसे भीषण हवाई हमलों में से एक है।"

आंग सान सू की सत्ता के जाने के बाद से मची है उथल-पुथल

बता दें कि 1 फरवरी, 2021 को सेना द्वारा आंग सान सू की की चुनी हुई सरकार से सत्ता छीनने के बाद से ही म्यांमार में उथल-पुथल मची हुई है। इसका बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है।  जब सुरक्षा बलों ने घातक बल का इस्तेमाल करके शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को दबा दिया, तो सैन्य शासन के कई विरोधियों ने हथियार उठा लिए, जिससे देश के बड़े हिस्से संघर्ष की चपेट में आ गए।

इनपुट-एपी

ये भी पढ़ें: 

गुपचुप तरीके से UAE पहुंचे नेतन्याहू, राष्ट्रपति नाहयान से की मुलाकात; आखिर इस सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।