IND vs ENG के बीच मौजूदा स्क्वाड में शामिल खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 प्लेयर
IND vs ENG के बीच मौजूदा स्क्वाड में शामिल खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 प्लेयर
भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच में 5 मार्च को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 5 मार्च को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमों के प्रमुख खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
Published : Mar 04, 2026 02:22 pm IST, Updated : Mar 04, 2026 02:22 pm IST
1/6Image Source : AP
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच में 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का अभी तक टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसके बाद हम दोनों टीमों में मौजूदा वर्ल्ड कप में शामिल ऐसे 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच में अभी तक टी20 इंटरनेशनल में हुए मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
2/6Image Source : AP
इंग्लैंड टीम के अनुभवी खिलाड़ी जोस बटलर जिनका अभी तक इस टी20 वर्ल्ड कप में बल्ला खामोश ही दिखा है, वह इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं। बटलर ने टीम इंडिया के खिलाफ अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 27 मैचों में खेला है, जिसमें उन्होंने 32.20 के औसत से 644 रन बनाए हैं। इस दौरान बटलर के बल्ले से पांच अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
3/6Image Source : AP
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या जिनका अभी तक आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। हार्दिक पांड्या ने टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ 20 मुकाबले खेले हैं और उसमें उन्होंने 29.57 के औसत से 414 रन बनाए हैं। हार्दिक के बल्ले से इस दौरान तीन अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।
4/6Image Source : AP
सूर्यकुमार यादव बतौर कप्तान अभी तक बल्ले से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उस तरह का प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सके हैं, जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मैच में उनसे सभी को बड़ी पारी की उम्मीद रहने वाली है। सूर्यकुमार यादव ने अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में कुल 13 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 29.08 के औसत से 349 रन बनाए हैं। इस दौरान सूर्यकुमार यादव एक शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली है।
5/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा जिनको लेकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने से पहले ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी, कि उनके बल्ले का कमाल देखने को मिलेगा लेकिन अब तक उन्होंने निराश ही किया है। इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 5 मैच खेले हैं, जिसमें 55.80 के बेहतरीन औसत के साथ 279 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। अभिषेक शर्मा के बल्ले से इस दौरान एक शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली है।
6/6Image Source : AP
इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक जो अपने दम पर किसी भी मुकाबले को पलटने की क्षमता रखते हैं उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के खिलाफ अब तक कुल 10 मैच खेले हैं। हैरी ब्रूक ने इस दौरान 19 के औसत से सिर्फ 171 रन ही बनाए हैं, जिसमें वह एक अर्धशतकीय पारी ही खेलने में कामयाब हो सके हैं।