1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Ketu Nakshatra Parivartan 2026: मार्च में केतु अपने नक्षत्र में करेगा प्रवेश, 3 राशियों का बदलेगा समय, खूब होगी कमाई

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: मार्च में केतु अपने नक्षत्र में करेगा प्रवेश, 3 राशियों का बदलेगा समय, खूब होगी कमाई

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Mar 09, 2026 10:31 am IST,  Updated : Mar 10, 2026 10:58 am IST

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: पापी ग्रह केतु अश्विनी, मघा और मूल नक्षत्र का स्वामी माना जाता है और मार्च में ये अपने ही एक नक्षत्र में गोचर शुरू करने जा रहा है। जानिए इस गोचर से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

ketu gochar- India TV Hindi
केतु का मघा नक्षत्र में प्रवेश Image Source : INDIA TV

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि जब भी किसी ग्रह का नक्षत्र गोचर होता है तो उसका प्रभाव सभी के जीवन पर पड़ता है। 29 मार्च 2026 को पापी ग्रह केतु का नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है। इस दिन केतु अपने ही नक्षत्र मघा में प्रवेश करेगा। इस नक्षत्र में केतु का गोचर कुछ राशि वालों के जीवन पर बेहद सकारात्मक प्रभाव डालेगा। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए केतु का गोचर काफी सकारात्मक दिखाई दे रहा है। करियर में नई संभावनाएं बनेंगी। बिजनेस में अचानक से बड़ा धन लाभ होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। अटके हुए काम पूरे होंगे। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और महत्वपूर्ण निर्णय आपके पक्ष में आएंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए केतु का गोचर आर्थिक दृष्टि से शुभ साबित होने वाला है। नौकरी में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। पुराने निवेश से आप अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। नई नौकरी प्राप्त होने की भी संभावना है। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए भी केतु का नक्षत्र गोचर लाभकारी दिखाई दे रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। करियर में नई उपलब्धियां मिलने की प्रबल संभावना है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा हो सकती है। बिजनेस वालों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नौकरी में आप काफी बेहतर करेंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Sheetala Saptami 2026 Date And Time Live: शीतला सप्तमी की पूजा सामग्री, शुभ मुहूर्त, कथा-कहानी, मंत्र, आरती समेत सबकुछ यहां जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।