1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इसलिए कल्कि मानती हैं खुद को अपनी ही छवि का शिकार

...तो इसलिए कल्कि मानती हैं खुद को अपनी ही छवि का शिकार

कल्कि कोचलिन सिनेमाजगत में करीब 7 साल का लंबा वक्त बिता चुकी हैं। उन्होंने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं, जिन्हें दर्शकों से काफी सराहना भी हासिल हुई है। लेकिन कल्कि का कहना है कि...

kalki- India TV Hindi
kalki

नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकारा कल्कि कोचलिन सिनेमाजगत में करीब 7 साल का लंबा वक्त बिता चुकी हैं। उन्होंने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदार निभाए हैं, जिन्हें दर्शकों से काफी सराहना भी हासिल हुई है। लेकिन कल्कि का कहना है कि उन्हें व्यवसायिक फिल्में करने का प्रस्ताव नहीं मिल रहा है, उन्हें लगता है कि वह शायद अपने द्वारा ही बनाई छवि की शिकार हैं।

इसे भी पढ़े:-

कल्कि को 'देव डी', 'शैतान', और 'दैट गर्ल इन येलो बूट्स' जैसी फिल्मों में विभिन्न प्रकार के किरदार निभाने के लिए सराहा गया है। उन्होंने व्यावसायिक फिल्मों जैसे 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'ये जवानी है दीवानी' में काम करके कला और व्यावसायिक फिल्मों के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है। कल्कि ने बताया, "मुझे कोई भी व्यावसायिक फिल्म नहीं मिल रही हैं। मुझे नहीं पता ऐसा क्यों है, शायद मैं अपनी ही छवि का शिकार हूं।"

'कल्किज ग्रेट इस्केप' शो के जरिए टीवी पर शुरुआत कर रही अभिनेत्री का मानना है कि लोग हर प्रस्तुति के बाद आपके काम का आकलन करते हैं। वह इस शो की मेजबानी अपने पिता जोएल के साथ कर रही हैं। अभिनेत्री लगातार कुछ अलग करने को महत्व देती हैं।

अपनी अन्य परियोजनाओं के बारे में उन्होंने कहा, "मैं एक वृत्तचित्र 'आजमाइश- ट्रायल्स ऑफ लाइफ' कर रही हूं। इस शो में देशभर की यात्रा कर लोगों से यह जानने की कोशिश की जाएगी कि वे देश के प्रति क्या सोच रखते हैं और किस चीज से उन्हें लगता है कि देश में सुधार आ सकता है।"

Latest Bollywood News