एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन का कहना है कि फिल्म में इंटिमेट सीन करने से पहले एक्टर्स को एक-दूसरे पर भरोसा करना बेहद जरूरी है।
Image Source : INSTAGRAMKalki Koechlin
एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन का कहना है कि फिल्म में इंटिमेट सीन करने से पहले एक्टर्स को एक-दूसरे पर भरोसा करना बेहद जरूरी है और वह मानती हैं कि इस चलन को फिल्म इंडस्ट्री में अनिवार्य किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ एक्टर्स से मिले बिना ही उनके साथ इंटिमेट सीन किए हैं, जो कि नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा,‘‘जब हम फिल्म के सेट पर होते हैं, तो कोई भी शख्स वास्तव में कोरियोग्राफ किये गये एक्शन सीन को भी करने से घबराता है। कोई भी शख्स गलती से भी एक्टर के चेहरे पर पंच नहीं करता, तो हम इंटिमेट सीन के लिए ऐसा क्यों नहीं कर रहे हैं?’’
उन्होंने कहा,‘‘मैंने ऐसे कई एक्टर्स के साथ कीसिंग सीन किए हैं, जिनसे मैं कभी मिली भी नहीं थी। यह समझ में नहीं आता। एक्टर्स के बीच विश्वास होना चाहिए।’’
कल्कि का मानना है कि एक व्यक्ति और उद्योग के लिए सामूहिक रूप से जिम्मेदारी लेना बेहद महत्वपूर्ण है।