1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Deepika Padukone-Ranveer Singh Wedding: सिंधी वेडिंग के दौरान रो पड़े प्रकाश पादुकोण और दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह ने गले लगाकर किया शांत

Deepika Padukone-Ranveer Singh Wedding: सिंधी वेडिंग के दौरान रो पड़े प्रकाश पादुकोण और दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह ने गले लगाकर किया शांत

 Published : Nov 18, 2018 04:59 pm IST,  Updated : Nov 18, 2018 07:02 pm IST

सिंधी वेडिंग के दौरान दीपिका पादुकोण और प्रकाश पादुकोण भावुक होकर रोने लगे। तब रणवीर सिंह ने उन्हें गले लगाकर शांत करवाया।

Deepika Padukone with her family- India TV Hindi
Deepika Padukone with her family Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKAPADUKONE

Deepika Padukone-Ranveer Singh Wedding: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधने के बाद मुंबई लौट चुके हैं। दोनों ने 14 नवंबर को कोंकणी रीति-रिवाज और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के दौरान दीपिका और उनके पापा प्रकाश पादुकोण भावुक होकर रोने लग गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने सिंधी वेडिंग के अंतिम फेरा में दीपिका अपने पापा को गले लगाकर रोने लग गईं। इसके बाद रणवीर ने उन्हें लगाया और दीपिका के पापा को वचन दिया कि वह दीपिका को हमेशा खुश रखेंगे।

(दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की दूसरी खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

दीपिका और रणवीर रविवार सुबह ही लेक कोमो से मुंबई पहुंचे। एयरपोर्ट में उन्हें देखने के लिए फैंस और मीडिया की जबरदस्त भीड़ थी। दोनों सब्यसाची मुखर्जी की आउटफिट में नजर आए।

Also Read: Deepika Padukone-Ranveer Singh Wedding: दीपिका पादुकोण सूट और लाल दुपट्टे में हुईं स्पॉट, तो रणवीर का दिखा ऐसा लुक

घर आने के बाद दोनों ने कैमरा के लिए पोज भी दिया। दीपिका क्रीम कलर के कुर्ता-पायजामा और लाल रंग के दुपट्टे में थीं, वहीं रणवीर ने भी क्रीम कलर का कुर्ता-पायजामा और लाल जैकेट पहना था।

Deepika Padukone,  Ranveer Singh
Deepika Padukone,  Ranveer Singh

उनकी शादी बहुत ही प्राइवेट तरीके से की गई, जिसमें उनके कुछ करीबी ही शामिल हुए थे। शादी की जगह पर सिक्योरिटी का जबरदस्त इंतजाम था, जिससे शादी की कोई भी तस्वीर लीक न हो पाए।

Also Read: दीपिका और रणवीर ने खरीदा 50 करोड़ का फ्लैट, जल्द होंगे शिफ्ट

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक, उन्होंने शादी में बॉलीवुड से किसी को भी नहीं बुलाया था। पोर्टल ने सूत्र के हवाले से लिखा- दीपिका और रणवीर बॉलीवुड से अपने कुछ दोस्तों को बुलाना चाहते थे, इसमें शाहरुख खान, करण जौहर, रोहित शेट्टी, संजय लीला भंसाली का नाम शामिल है, लेकिन उन्होंने कपल को सलाह दी कि वह ऐसा न करें क्योंकि कुछ लोगों को बुलाने से बाकी लोगों को बुरा लग सकता है।

आपको बता दें कि 21 नवंबर को बंगलुरु में और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन होगा।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन