1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना, ट्विटर पर लिखी ये बात

कंगना रनौत ने एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना, ट्विटर पर लिखी ये बात

कुछ दिनों पहले बीएमसी ने कंगना रनौत के मुंबई स्थित ऑफिस में तोड़फोड़ की थी।

kangana ranaut attacks on Maharashtra Govt- India TV Hindi
Image Source : TWITTER कंगना रनौत लेटेस्ट न्यूज

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। कुछ दिनों पहले बीएमसी ने उनके मुंबई स्थित ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की थी। उस बात को लेकर एक्ट्रेस ने एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। 

कंगना रनौत ने ट्वीट किया, "म्युनिसिपल निगम ने मेरे घर पर अवैध रूप से तोड़फोड़ करने के लिए अब तक वकील पर 82 लाख रुपये खर्च किए हैं। एक लड़की को परेशान करने क लिए जनता का पैसा खर्च करते हैं... आज महाराष्ट्र कहां खड़ा है, बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।"

एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कही ये बात

इससे पहले महाराष्ट्रे के सीएम उद्धव ठाकरे ने दशहरा रैली के दौरान कंगना रनौत के पीओके वाले बयान के संदर्भ में टिप्पणी की थी। उन्होंने बिना नाम लिए कहा था कि कुछ लोग मुंबई को ड्रग्स का हब कहकर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों को ये नहीं पता कि गांजा की खेती आखिर कहां होती है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की तरफ इशारा किया किया था। इसके बाद कंगना ने उन्हें करारा जवाब दिया था। 

मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना ने बेबाकी से अपनी बात रखी थी, जिसके बाद सीएम उद्धव ठाकरे से उनकी जुबानी जंग शुरू हुई थी। 

Latest Bollywood News