1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 7 महीने के ब्रेक के बाद 'थलाइवी' की शूटिंग करने को तैयार हैं कंगना रनौत, तस्वीरें शेयर करके दी जानकारी

7 महीने के ब्रेक के बाद 'थलाइवी' की शूटिंग करने को तैयार हैं कंगना रनौत, तस्वीरें शेयर करके दी जानकारी

'थलाइवी' ए.एल. विजय द्वारा निर्देशित दिवंगत तमिल मुख्यमंत्री जे. जयललिता की बायोपिक है।

kangana ranaut- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/@KANGANATEAM  दक्षिण भारत रवाना हुईं कंगना रनौत

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत 7 महीने बाद काम शुरू करने जा रही हैं, कंगना ने गुरुवार को अपनी फिल्म 'थलाइवी' के बचे हुए काम को पूरा करने के लिए दक्षिण भारत का रुख किया। उन्होंने ट्वीट किया, "प्यारे दोस्तों आज एक बहुत ही खास दिन है, सात महीने के बाद फिर से काम शुरू कर रही हूं, मेरे सबसे महत्वाकांक्षी द्विभाषी प्रोजेक्ट थलाइवी के लिए दक्षिण भारत की यात्रा पर हूं, इस महामारी की इस परीक्षा की घड़ी में आपके आशीर्वाद की जरूरत है।"

अपने ट्वीट के साथ, कंगना ने अपने प्रशंसकों के लिए कुछ मॉर्निग सेल्फी पोस्ट की।उन्होंने आगे लिखा, "सुबह ये सेल्फी क्लिक की है, उम्मीद है आप सभी को पसंद आएंगी।"

कंगना रनौत का आरोप : बीएमसी ने मेरे पड़ोसियों के घर तोड़ने की धमकी दी

कंगना लॉकडाउन की शुरुआत से मनाली में अपने परिवार के साथ समय बिता रही थीं। वह बीच में कुछ दिनों के लिए मुंबई भी गई थीं, जब बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शहर में उनके कार्यालय में अवैध निर्माण का दावा करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया था।

'थलाइवी' ए.एल. विजय द्वारा निर्देशित दिवंगत तमिल मुख्यमंत्री जे. जयललिता की बायोपिक है।

Latest Bollywood News