1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘रंगून’ की असफलता पर बोलीं कंगना रनौत

‘रंगून’ की असफलता पर बोलीं कंगना रनौत

कंगना रनौत को हालिया रिलीज फिल्म ‘रंगून’ में अभिनय करते हुए देखा गया। हालांकि उनकी यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। लेकिन कंगना का कहना है कि वह असफलता...

kangana - India TV Hindi
kangana

नई दिल्ली: अभिनेत्री कंगना रनौत को हालिया रिलीज फिल्म रंगून में अभिनय करते हुए देखा गया। हालांकि उनकी यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। लेकिन कंगना का कहना है कि वह असफलता से नहीं डरतीं और आगे बढ़ने में यकीन रखती हैं। ‘क्वीन’ और ‘तनु वेड्स मनु रिर्टन्स’ जैसी फिल्मों से फिल्म जगत में अपनी उपस्थिति मजबूत करने वाली अभिनेत्री ने बताया कि उनका लक्ष्य अपने कौशल में लगातार सुधार करना है।

कंगना ने बताया, “मैं असफलता से नहीं डरती। मैं लगातार कोशिश करती हूं और आगे बढ़ती हूं। अगर आप आगे नहीं बढ़ते हैं तो आप असफल हो जाते हैं। जो कोई आगे बढ़ने का तरीका सीख लेता है उसे हमेशा सफलता मिलती है। यही कारण है कि मैं प्रयास करती हूं। मैं जानती हूं कि यह संभव नहीं है कि मैं जब कभी भी कुछ करूं उसमें हमेशा सफल होऊं। लेकिन यह सब ठीक है।“

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कंगना ने कहा कि वह अपने खराब दौर से उबरने के लिए किसी व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहतीं। उन्होंने कहा, “मुझे अपने भीतर से ताकत मिलती है। मैं इस बात पर निर्भर नहीं रहती कि कोई आए और मुझे बताए कि तुम यह कर सकती हो, तुम वो कर सकती हो। लोग दूसरों पर निर्भर रहते हैं लेकिन सौभाग्य से मैं अंदर से काफी मजबूत हूं और यही वास्तव में मुझे राह दिखाता है। मैं अपने भीतर की आवाज से निर्णय लेती हूं।“

कंगना इस समय फिल्म जगत की पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं, लेकिन उन्हें लोगों से ज्यादा मिलना जुलना पसंद नहीं है।

Latest Bollywood News