कंगना रनौत अपने अगली फिल्म 'तेजस' की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
Image Source : INSTAGRAMकंगना रनौत ने शुरू की फिल्म 'तेजस' की तैयारी
मुंबई: बॉलीवुड क्वीन अभिनेत्री कंगना रनौत अपने अगली फिल्म 'तेजस' की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभिनेत्री ने सोमवार को एक वीडियो ट्वीट किया।
शेयर वीडियो में कंगना निर्देशक सर्वेश मेवाड़ा और विंग कमांडर अभिजीत गोखले के साथ एक वर्कशॉप में भाग लेते दिखाई दे रही हैं। उन्होंने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, "टीम तेजस ने आज वर्कशॉप स्टार्ट कर दिया है। सुपर टैलेंटेड डायरेक्टर सर्वेश मेवाड़ा और हमारे कोच विंग कमांडर अभिजीत गोखले के साथ काम शुरू करके बहुत खुशी हुई।"