1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विजयदशमी पर कंगना रनौत के उस ऑफिस में हुई पूजा, जहां BMC ने की थी तोड़फोड़, एक्ट्रेस ने कही ये बात

विजयदशमी पर कंगना रनौत के उस ऑफिस में हुई पूजा, जहां BMC ने की थी तोड़फोड़, एक्ट्रेस ने कही ये बात

 Published : Oct 25, 2020 01:47 pm IST,  Updated : Oct 25, 2020 01:47 pm IST

कंगना रनौत ने विजयादशमी के मौके पर अपने फैंस को शुभकामनाएं दी।

kangana ranaut- India TV Hindi
कंगना रनौत ने शेयर की अपने ऑफिस की फोटोज Image Source : TWITTER

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने विजयादशमी के मौके पर अपने फैंस को शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने उस ऑफिस की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जहां बीएमसी ने तोड़फोड़ की थी। इन फोटोज को शेयर करते हुए कंगना ने खास बात भी लिखी है।

कंगना ने लिखा कि " मेरा टूटा हुआ सपना आपके चेहरे पर मुस्कुराता हुआ.. मेरे घर को तोड़ा जा सकता है, लेकिन मेरी भावना को नहीं। मेरा बंगला नंबर 5 आज बुराई पर अच्छाई की जीत मना रहा है। #HappyDussehra"

Happy Dussehra 2020: कंगना रनौत से सिद्धार्थ शुक्ला तक, इन सितारों ने फैंस को दी शुभकामनाएं

कंगना और शिवसेना सरकार के बीच जुबानी जंग के मद्देनजर अवैध निर्माण का हवाला देते हुए बांद्रा में स्थित कंगना के ऑफिस को बीएमसी द्वारा 9 सितंबर को ध्वस्त कर दिया गया था। हालांकि बॉम्बे हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर मिलने के बाद इस काम को बीच में रोक दिया गया। कंगना ने नुकसान पहुंचाए गए अपने दफ्तर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही 'थलाइवी', 'तेजस' और 'धाकड़' जैसी फिल्मों में नज़र आएंगी। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन