1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी नौकर के पैर में गोली मारी, किया गिरफ्तार

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी नौकर के पैर में गोली मारी, किया गिरफ्तार

 Reported By: Anurag Amitabh,  Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Nov 03, 2026 12:33 pm IST,  Updated : Nov 03, 2026 12:33 pm IST

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये मर्डर करीब एक महीने पहले हुआ था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके पैर में गोली मारी।

IAS - India TV Hindi
रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया Image Source : REPORTER INPUT

भोपाल: IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड मामले में आरोपी नौकर का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। गौरतलब है कि भोपाल में करीब एक महीने पहले रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस आरोपी नौकर की तलाश में थी।

आरोपी और मृतक के केयरटेकर वरुण कुमार को किया गया गिरफ्तार

हत्या के मामले में महीने भर से फरार चल रहे आरोपी और मृतक के केयरटेकर वरुण कुमार को पुलिस ने यूपी के आगरा से गिरफ्तार किया है। वहीं, भोपाल लाते समय मंगलवार सुबह करीब 5 बजे मुगलिया छाप के पास आरोपी ने पुलिस टीम के साथ झूमाझटकी की और भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं रुका तो पुलिस ने उसका शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया, इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद पुलिस की विशेष टीम आरोपी को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे भर्ती कराया गया है।

राकेश की कैसे हुई थी हत्या?

दरअसल 30 सितंबर को ये खबर सामने आई थी कि रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके घर में ही गला रेतकर हत्या कर दी गई है। जिस वक्त ये घटना घटी, उस वक्त उनकी पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थीं।

रिटायर्ड IAS अधिकारी की उम्र 70 साल थी। मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से पुलिस आनन-फानन में आरोपी की तलाश में जुट गई थी और इस घटना में घर के नौकर पर शक जा रहा था। 

पुलिस का कहना था कि राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ रहते थे लेकिन जिस दिन उसकी हत्या हुई, उनकी पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थीं। नौकर पर शक इसलिए गया क्योंकि उसे 2 दिन पहले काम पर रखा गया था और घटना के बाद से वह गायब था। 

बता दें कि राकेश अग्रवाल की हत्या का मामला राज्यभर में काफी चर्चा में रहा था। वह रिटायर्ड आईएएस अधिकारी थे। लोगों का कहना था कि जब राज्य में आईएएस अधिकारी ही सुृरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रह सकता है। इस केस के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। 

ये भी पढ़ें-

भोपाल से हैरान कर देने वाला मामला, IAS विवेक पोरवाल के बंगले से चोरी हो गया चंदन का पेड़, सुरक्षा पर उठे सवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।