1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. WOW! मौसी बनने वाली हैं कंगना रनौत

WOW! मौसी बनने वाली हैं कंगना रनौत

अभिनेत्री कंगना रनौत आजकल बेहद खुश हैं, और खुशी की वजह यह है कि कंगना की गोद में जल्द ही एक प्यारा से बेबी खेलने वाला है।

1- India TV Hindi
1

नई दिल्ली: अभिनेत्री कंगना रनौत आजकल बेहद खुश हैं, और खुशी की वजह यह है कि कंगना की गोद में जल्द ही एक प्यारा से बेबी खेलने वाला है। जी हां, बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत मासी बनने वाली हैं, उनकी बहन रंगोली प्रेगनेंट हैं, और दोनों बहनें आने वाले नन्हें मेहमान का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

बताया जा रहा है कि रंगोली इस साल के अंत तक कंगना को मासी बना देंगी। कंगना ने प्रियंका चोपड़ा की पार्टी में खुद इस बात का खुलासा किया है। मीडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा, ‘’यह हमारे परिवार का पहला ग्रैंडचाइल्ड है, और इस पल को हमारा पूरा परिवार इंजॉय कर रहा है।‘’

बता दें, रंगोली बेड रेस्ट पर हैं। रंगोली मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं इसलिए डॉक्टर ने उन्हें पूरी तरह से बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।

रंगोली अपनी बहन कंगना के प्रोफेशनल कामों में भी मदद करती हैं। पिछले साल हुए राष्ट्रीय अवॉर्ड सम्मान समारोह में कंगना ने जो साड़ी पहनी थी वो रंगोली ने ही तैयार की थी।

आपको बता दें, साल 2011 में कंगना की बहन रंगोली ने दिल्ली के बिजनेसमैन अजय चंदेल से शादी की थी।

खबर इंडिया टीवी की तरफ से कंगना और रंगोली को इस आने वाली खुशी के लिए शुभकामनाएं।

Latest Bollywood News