1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ट्यूबलाइट' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, देखिए सलमान का मंदबुद्धि अवतार

'ट्यूबलाइट' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, देखिए सलमान का मंदबुद्धि अवतार

 Published : May 05, 2017 08:08 am IST,  Updated : May 05, 2017 08:11 am IST

भाईजान के फैंस का इंतजार खत्म हो गया, आखिरकार अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का टीजर रिलीज हो चुका है। सलमान खान ने ट्विटर पर फिल्म का टीजर शेयर किया है।

tubelight- India TV Hindi
tubelight

नई दिल्ली: भाईजान के फैंस का इंतजार खत्म हो गया, आखिरकार अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का टीजर रिलीज हो चुका है। सलमान खान ने ट्विटर पर फिल्म का टीजर शेयर किया है।

टीजर में सलमान बिल्कुल जुदा अंदाज में नजर आ रहे हैं, उनकी हरकतें देखकर लगता है उन्होंने दिमागी रूप से कमजोर शख्स का किरदार निभाया है। फिल्म का नाम भी ट्यूबलाइट शायद इसीलिए रखा गया है, क्योंकि जिस तरह ट्यूबलाइट देर से जलती है, वैसे ही इस कैरेक्टर को चीजें देर से समझ में आती हैं।

फिल्म के पोस्टर जब जारी किए गये थे तो उसमें एक टैगलाइन लिखी थी, ‘क्या तुम्हें यकीन है?’ इस टीजर में एक डायलॉग है, जिसमें कहा जा रहा है, ‘यकीन एक ट्यूबलाइट की तरह होता है, देर से जलता है, मगर जब जलता है तो फुल लाइट कर देता है।’

टीजर देखकर पता चल रहा है कि यह फिल्म भारत और चीन के युद्ध पर आधारित है, और ऐसा लग रहा है कि चीन से एक महिला और उसका बेटा भारत में फंस जाते हैं, जिसे सलमान बजरंगी भाईजान की तरह वापस छोड़कर आएंगे।

फिल्म में सोहेल खान भी हैं, सोहेल आर्मीमैन की भूमिका में हैं। फिल्म में भी सलमान और सोहेल एक-दूसरे के भाई हैं। इस फिल्म से चीनी अभिनेत्री जू जू बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं।

यहा देखिए फिल्म का टीजर

यह तीसरा मौका है जब सलमान खान निर्देशक कबीर खान के साथ फिल्म कर रहे हैं। इससे पहले एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान में ये जोड़ी कमाल दिख चुकी है।

ट्यूबलाइट ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन