1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बिग बॉस 20' से बाहर हुए नकुल ढुल? 24 घंटे का भी नहीं रहा सफर, आधी रात आखिर 'मिट्ठू डॉन' ने क्या कर दिया?

'बिग बॉस 20' से बाहर हुए नकुल ढुल? 24 घंटे का भी नहीं रहा सफर, आधी रात आखिर 'मिट्ठू डॉन' ने क्या कर दिया?

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 12, 2026 12:08 pm IST,  Updated : Oct 12, 2026 12:08 pm IST

बिग बॉस 20 के इस वीकेंड का वार में दो वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट ने एंट्री ली, जिनमें से अब एक के बाहर होने की चर्चा शुरू हो गई है। नकुल ढुल को शो में एंट्री लिए अभी एक भी दिन नहीं हुआ था और कुछ ही घंटे में कथित तौर पर वह शो से बाहर हो गए हैं।

nakul dhull- India TV Hindi
नकुल ढुल। Image Source : INSTAGRAM/@JIOHOTSTAR REALITY

'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' वाले रविवार के एपिसोड में दो वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट आए। मशहूर टीवी एक्टर मनीष गोयल का होस्ट सलमान खान ने इस वीकेंड वार के दौरान शो में स्वागत किया और रविवार को नकुल ढुल ने शो में एंट्री की। नकुल ढुल ने जब शो में एंट्री ली तो खुद को केमिस्ट्री टीचर बताया और घरवालों को शो में अपना असली रूप दिखाने का वादा किया था। हालांकि, ऐसा लगता है कि उनकी यह चाल उल्टी पड़ गई है। घरवालों को अपना असली चेहरा दिखाते ही कथित तौर पर नकुल ढुल उर्फ मिट्ठू डॉन 'बिग बॉस 20' से बाहर हो गए हैं। कुशल तंवर (उर्फ गुल्लू) के साथ कथित तौर पर हाथापाई के बाद नकुल का सफर शो में शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया है।

क्या नकुल ढुल बिग बॉस 20 में आने के एक दिन बाद ही बाहर हो गए?

'बिग बॉस' से जुड़े अपडेट साझा करने वाले सोशल मीडिया पेज 'BB Tak' ने X पर लिखा, 'नकुल ढुल और गुल्लू के बीच बिग बॉस 20 हाउस में कल रात बहस शुरू हो गई और ये झगड़ा बाद में फिजीकल वायलेंस में तब्दील हो गया। नकुल ने गुल्लू पर हाथ उठा दिया और इस झगड़े के बाद नुकल ढुल को शो से एविक्ट कर दिया गया है।' यानी नकुल ढुल को शो में एंटर किए 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और वह शो से बाहर हो गए हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

नकुल और गुल्लू के बीच क्या हुआ?

बीबी तक के पोस्ट के अनुसार, नकुल और काजी बैठकर बात कर रहे थे और इसी दौरान काजी ने स्काउट ओपी के बारे में बात करना शुरू कर दिया। ये सुनकर नकुल कहते हैं कि 'रुको, उसके पीछे क्यों बात करना? मैं उसे बुलाकर लाता हूं। इसके बाद वह स्काउट ओपी को बुलाकर लाते हैं और स्काउट के साथ मिलकर काजी को कनफ्रंट करते हैं। इस पर गुल्लू चीजों को शांत कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन नकुल का पारा चढ़ जाता है और वह गुस्से में गुल्लू से कहते हैं- 'क्या छोड़ ना, छोड़ ना?' इसके बाद बस हाथापाई में बदल गई और गुल्लू और नकुल के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। घर के बाकि सदस्यों ने बीच-बचाव करके उन्हें अलग किया, वहीं बिग बॉस ने नकुल को शो से बाहर जाने के लिए कह दिया।

कौन हैं नकुल ढुल?

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल, जिन्हें 'मिट्ठू डॉन' के नाम से भी जाना जाता है, हरियाणा के एक कंटेंट क्रिएटर हैं और उनके लगभग 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वे अपने ह्यूमर, मीम्स और अलग-अलग विषयों पर कमेंट्री वाले वीडियो के लिए जाने जाते हैं। कुच दिनों पहले नकुल अपने एक बयान को लेकर भी चर्चा में थे, जिसमें वह महिलाओं के लिए 'नीचा जेंडर' जैसा शब्द इस्तेमाल करते दिखे थे। वह कहते हैं- 'बात ये है कि नीची जेंडर वाले लोगों के साथ हम नहीं घूमते। ये नीचा जेंडर है, हम उंचे जेंडर वाले लोग हैं।' इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर लताड़ा और उन्हें महिलाओं के प्रति उनके नजरिए पर सवाल भी उठाए थे।

सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को गलत भाषा का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी

रविवार के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के लिए कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। होस्ट सलमान खान ने रविवार के एपिसोड के दौरान घर की छोटी-मोटी बातों पर ध्यान दिलाया। उन्होंने सभी को घर में गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल न करने की चेतावनी भी दी। हालांकि, इस हफ्ते किसी को घर से बाहर नहीं निकाला गया क्योंकि हर कंटेस्टेंट के पास 'दो जीवन' थे, लेकिन अमन गांधी अब मुश्किल में हैं। इस हफ्ते घर के आधे सदस्यों को नॉमिनेट किया गया था। हालांकि, अमन गांधी को सबसे कम वोट मिले और उन्होंने एक जीवन खो दिया। इसका मतलब है कि अगर वे इस हफ्ते नॉमिनेट होते हैं और उन्हें सबसे कम वोट मिलते हैं, तो वह सीधे शो से बाहर हो जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः जयदीप अहलावत को सताया 'टाइपकास्ट' होने का डर! 'दृश्यम 3' की सफलता के बाद बोले- 'नहीं चाहता पुलिसवाले के रोल में बंध जाऊं'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।