1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 15 साल बाद आ रहा 'द डर्टी पिक्चर' का सीक्वल, एकता कपूर ने कर दिया कन्फर्म, कहानी पर भी दिया हिंट

15 साल बाद आ रहा 'द डर्टी पिक्चर' का सीक्वल, एकता कपूर ने कर दिया कन्फर्म, कहानी पर भी दिया हिंट

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 12, 2026 07:11 am IST,  Updated : Oct 12, 2026 07:11 am IST

2011 में रिलीज हुई विद्या बालन स्टारर 'द डर्टी पिक्चर' ने सिनेमाघरों में खूब धूम मचाई थी। अब एकता कपूर ने 15 साल बाद 'द डर्टी पिक्चर' के सीक्वल का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ उन्होंने फिल्म की कहानी की ओर भी इशारा किया है।

ekta kapoor- India TV Hindi
एकता कपूर ने की 'द डर्टी पिक्चर 2' की पुष्टी। Image Source : INSTAGRAM/@EKTARKAPOOR/@PRIMEVIDEOIN

विद्या बालन स्टारर 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी।  इस फिल्म में विद्या बालन ने 1980 की आइकॉन सिल्क स्मिता की भूमिका निभाई थी और ये उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। इसी फिल्म ने विद्या बालन को इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शामिल कर दिया था। अब 'द डर्टी पिक्चर' के 15 साल बाद एकता कपूर ने फिल्म के सीक्वल का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि 'द डर्टी पिक्चर 2' पर काम शुरू हो चुका है और उन्हें कहानी मिल गई है।

एकता कपूर ने की 'द डर्टी पिक्चर 2' की पुष्टि

एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान 'द डर्टी पिक्चर 2' का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि फिल्म पर काम शुरू हो चुका है, हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि उनके फिल्म की लीड एक्ट्रेस कौन होगी और कहानी किस पर होगी। एकता ने कहा कि यह प्रोजेक्ट उन बड़ी फिल्मों में से एक है जिन पर वह फिलहाल काम कर रही हैं। एकता कपूर ने कहा- 'मैं एक बहुत बड़ी फिल्म पर काम कर रही हूं। 'द डर्टी पिक्चर 2', 15 साल बाद मैं इस फिल्म की योजना बना रही हूं और मुझे लगता है कि इस बार मेरे पास एक ऐसी कहानी है, जिसे मैं जरूर बताना चाहती हूं।'

एकता कपूर ने 'द डर्टी पिक्चर' की सफलता को किया याद

एकता कपूर ने 2011 में रिलीज हुई 'द डर्टी पिक्चर' की सफलता को याद करते हुए कहा- 'द डर्टी पिक्चर में सिल्क स्मिता की कहानी थी। ये एक ऐसी महिला की कहानी थी, जिसे अपनी सेक्सुअलिटी को एक्सेप्ट करने के लिए बुरा-भला कहा गया। सेक्सुअलिटी अपनी-अपनी पसंद होती है। मैंने कभी भी उन्हें एक पीड़ित के तौर पर नहीं देखा। मैंने उन्हें हमेशा एक ऐसी महिला के तौर पर देखा जो अपनी सेक्सुअलिटी का जश्न मनाती थी और ये फिल्म बहुत ही सफल थी।' इसी दौरान एकता ने बताया कि सीक्वल की कहानी भी एक महिला की जिंदगी से ही प्रेरित होगी, लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि फिल्म की कहानी असल में किस महिला पर आधारित होगी।

एकता कपूर की जी-तोड़ मेहनत

इसी बातचीत के दौरान एकता कपूर ने उन दिनों के बारे में बात की जब वह मात्र 17 साल की थीं और अपना करियर बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थीं। एकता कपूर ने अपने शोज के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं अपने शो के सारे एपिसोड देखती थी। एक समय था जब मैं 6 महीने तक घर नहीं गई, जबकि मेरा घर ऑफिस से बस 10 मिनट की दूरी पर है। ये बात किसी को पता नहीं थी। मैं बस नहाने या फिर 1-2 घंटे आराम करने के लिए जाती थी और फिर वापस आ जाती थी। मेरा टूथब्रश भी ऑफिस में रहता था।'

द डर्टी पिक्चर के बारे में

2011 में रिलीज़ हुई ओरिजिनल फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' के बारे में बात करें तो विद्या बालन ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी और फिल्म में उनके साथ नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी और तुषार कपूर जैसे स्टार्स ने भी काम किया था यह फिल्म साउथ इंडियन एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की जिंदगी पर आधारित थी। वहीं 'द डर्टी पिक्चर 2' के बारे में बात करें तो फिलहाल इससे जुड़ी ज्यादातर जानकारी गुप्त रखी है।

ये भी पढ़ेंः 'हसल 5' के विनर बने धड़कन उर्फ दक्ष पेंढारकर, ट्रॉफी के साथ जीते 1 करोड़ रुपये, बने करोड़पति

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।