1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बाहुबली’ पर आया लड़कियों का दिल, 1 हफ्ते में 6000 लड़कियों ने प्रभास को भेजा रिश्ता

‘बाहुबली’ पर आया लड़कियों का दिल, 1 हफ्ते में 6000 लड़कियों ने प्रभास को भेजा रिश्ता

 Published : May 04, 2017 03:11 pm IST,  Updated : May 04, 2017 03:13 pm IST

जब से 'बाहुबली 2' रिलीज हुई है हर तरफ सिर्फ बाहुबली प्रभास की ही चर्चा है। लड़कियां प्रभास के चार्मिंग फेस और शानदार बॉडी की दीवानी हो गई हैं।

prabhas- India TV Hindi
prabhas

नई दिल्ली: जब से 'बाहुबली 2' रिलीज हुई है हर तरफ सिर्फ बाहुबली प्रभास की ही चर्चा है। लड़कियां प्रभास के चार्मिंग फेस और शानदार बॉडी की दीवानी हो गई हैं। प्रभास की फीमेल फैंस की कमी नहीं है, ऊपर से प्रभास ठहरे मोस्ट इलिजिबल बैचलर्स में से एक। ऐसे में लड़कियों के प्रपोजल्स तो आने ही थे, और यह सुनकर हमें जरा भी आश्चर्य नहीं हो रहा है कि प्रभास को 1 हफ्ते में 6000 से ज्यादा शादी के प्रपोजल्स आ चुके हैं। जी हां, यह सच है। खास बात यह है कि प्रभास को ये प्रपोजल्स सिर्फ साउथ इंडिया से ही नहीं देशभर से मिल रहे हैं। पूरे भारत की लड़कियां प्रभास को शादी के रिश्ता भेज रही हैं।

prabhas
prabhas

आपको बता दें, बाहुबली के किरदार को निभाने के लिए प्रभास ने अपने 5 साल दिए हैं। 5 सालो की कड़ी मेहनत और तपस्या का नतीजा है कि प्रभास आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। फिल्म रिलीज होने के दो दिन बाद तक प्रभास ढंग से सो भी नहीं पाए, क्योंकि हर कोई उन्हें बधाई देने के लिए फोन कर रहा था।

prabhas
prabhas

वैसे ये प्रभास की लोकप्रियता का ही नतीजा है जो अब मैडम तुषाद म्यूजियम में प्रभास का मोम का पुतला लगेगा। प्रभास साउथ के एकलौते ऐसे स्टार हैं जिनका पुतला मैडम तुषाद में लगेगा। प्रभास ने कमल हासन और रजनीकांत को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन