1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ अली खान का Instagram डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी' की झलक, सिर्फ 1 शख्स को करते हैं फॉलो

सैफ अली खान का Instagram डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी' की झलक, सिर्फ 1 शख्स को करते हैं फॉलो

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Oct 12, 2026 04:10 pm IST,  Updated : Oct 12, 2026 04:10 pm IST

एक्टर सैफ अली खान ने एक ऑफिशियल अकाउंट के साथ इंस्टाग्राम जॉइन कर लिया है। उनका पहला पोस्ट भी चर्चा में बना हुआ है, जिसमें पटौदी लाइब्रेरी दिखाई गई है।

saif ali khan- India TV Hindi
सैफ अली खान Image Source : INSTAGRAM/@SAIFALIKHANPATAUDI

सैफ अली खान ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर इंस्टाग्राम जॉइन किया और सोशल मीडिया से सालों की दूरी खत्म की। एक्टर, जिन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादातर ऑनलाइन दुनिया से दूर रखा है। उन्होंने एक आधिकारिक अकाउंट के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। सैफ की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलक अभी तक सिर्फ करीना कपूर खान के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर देखने को मिलती थी, क्योंकि अब तक उनका अपना कोई ऑफिसियल पब्लिक अकाउंट नहीं था। अब सैफ अली खान भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो चुके हैं।

सैफ अली खान का पहला इंस्टाग्राम पोस्ट

इंस्टाग्राम पर सैफ का पहला पोस्ट 'पटौदी लाइब्रेरी' के बारे में है। उन्होंने लाइब्रेरी की दो तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें एक्टर सैफ नेवी ब्लू रंग का कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। कुर्ते पर वर्टिकल ऑफ-व्हाइट पाइपिंग है और वह कैमरे के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट कैप्शन पर लिखा, 'पटौदी लाइब्रेरी... किताबों को उनके कवर से आंकना।' पहली फोटो में सैफ अली साइड पोज देते दिख रहे हैं और दूसरी तस्वीर में वह आराम से किताब पढ़ते नजर आए।

इंस्टाग्राम पर किसे फॉलो करते हैं सैफ अली

सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते ही सबसे पहले अपनी पत्नी करीना कपूर खान को फॉलो किया। एक्ट्रेस करीना ने भी इंस्टा पर अपने पति सैफ को फॉलो बैक किया हुआ है। बेबो ने सैफ का एक फैन पेज भी फॉलो किया हुआ है, जिसका नाम 'सैफ अली खान पटौदी वर्ल्ड' है। अभी तक वह भी सिर्फ बेबो को ही फॉलो कर रहे हैं।

saif ali khan Instagram follower
Image Source : INSTAGRAM/@KAREENAKAPOORKHAN,SAIFALIKHANPATAUDIसैफ अली खान पत्नी करीना कपूर खान को फॉलो करते हैं।

सैफ अली खान की फिल्में

सैफ आखिरी बार बड़े पर्दे पर 'हैवान' में दिखे थे। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का रीमेक थी। फिलहाल सैफ के पास सिर्फ एक प्रोजेक्ट है'हम हिंदुस्तानी'। राहुल ढोलकिया के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ऐसी खबरें हैं कि जल्द ही 'रेस 4' आ सकती है, लेकिन इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। सैफ ने 'रेस' और 'रेस 2' में काम किया था, लेकिन 'रेस 3' में सलमान खान लीड रोल में थे और वह फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।

ये भी पढ़ें - अमिताभ बच्चन का सैफ अली खान से है खास रिश्ता, बिग बी ने खुद समझाया कनेक्शन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।