1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बाहुबली 2’ पर अमूल का मस्का, देखिए कब-कब वायरल हुआ है अमूल का बटर पोस्टर

‘बाहुबली 2’ पर अमूल का मस्का, देखिए कब-कब वायरल हुआ है अमूल का बटर पोस्टर

 Published : May 04, 2017 01:47 pm IST,  Updated : May 04, 2017 01:47 pm IST

आजकल हर तरफ सिर्फ बाहुबली 2 की ही चर्चा है। लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि दुनिया में दो तरह के लोग हैं एक वो जिन्होंने बाहुबली 2 देखी है और एक वो जिन्होंने यह फिल्म नहीं देखी है।

amul butter poster- India TV Hindi
amul butter poster

नई दिल्ली: आजकल हर तरफ सिर्फ बाहुबली 2 की ही चर्चा है। लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि दुनिया में दो तरह के लोग हैं एक वो जिन्होंने बाहुबली 2 देखी है और एक वो जिन्होंने यह फिल्म नहीं देखी है। अब तरफ बाहुबली 2 की चर्चा है तो अमूल कैसे पीछे रह सकता है। अमूल के कार्टून पूरे देश में फेमस हैं, इस बार अमूल ने बनाया है बाहुबली 2 का बटर पोस्टर। अमूल अपने क्रिएटिव पोस्टर बनाने में माहिर है।

ये पोस्टर इतना मशहूर हो गया कि अब तक इसे 818 रीट्वीट मिल चुके हैं। अमूल के बटर पोस्टर जितने मशहूर होते हैं उनकी टैगलाइन भी उतनी ही कैची होती है, इस बार अमूल ने बाहुबली पर लिखा है, ‘’बाहु से बेली तक’’

बाहुबली का यह पोस्टर इतना फेमस हो रहा था कि अमूल ने एक और पोस्टर जारी कर दिया, इस बार अमूल ने प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस पर बटर पोस्टर बनाया है।

इससे पहले भी अमूल के बटर पोस्टर काफी मशहूर हो चुके हैं। सोनू निगम विवाद में अमूल ने यह पोस्टर जारी करके सुर्खियां बटोरी थीं।

दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के निधन पर अमूल ने यह हार्टटचिंग पोस्टर जारी किया था।

‘दंगल’ की रिलीज के वक्त अमूल ने कुछ ऐसा तड़का लगाया था।

स्लाइड में देखिए अमूल के कुछ और मजेदार और बटरी कार्टून

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन