कनिका कपूर पहली बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित हुई हैं। शुक्रवार को कनिका के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। कनिका 9 मार्च को लंदन से भारत वापिस आई थीं। कनिका कपूर की लंदन से आने के बाद आइसोलेशन या क्वारेंटाइन ना करने और लोगों से मिलने जैसी गैर जिम्मेदार हरकत करने की वजह से आलोचना की जा रही है। कनिका का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। कनिका ने एक इंटरव्यू में अपने इलाज और लोगों के व्यवहार के बारे में बताया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कनिका कपूर ने बताया कि उन्हें खाना और दवाई नहीं दी जा रही थी। कनिका ने कहा-मैं सुबह 11 बजे से यहां हूं और मुझे पानी पीने के लिए सिर्फ एक छोटी बोतल दी गई है। मैं इन लोगों से खाने के लिए कह रही हूं, लेकिन मुझे केवल दो छोटे केले और एक संतरा दिया गया जिस पर मक्खी बैठी हुई थी। मुझे बहुत भूख लगी है, मैंने दवा भी नहीं ली है जो अब तक मुझे लेनी थी। मुझे बुखार है, मैंने उन्हें सूचित किया है, लेकिन किसी ने भी मुझे उपस्थित नहीं किया है। जो खाना मैं अपने साथ लाई थी, वह भी ले लिया गया था। मैं मुझे दी गई हर चीज नहीं खा सकती हूं क्योंकि मुझे कुछ फूड से एलर्जी है। मैं भूखी हूं, प्यासी हूं और मुझे यहां दुखी महसूस हो रहा है।
लखनऊ के सरोजिनी नगर थाने में कनिका कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
कनिका ने आगे कहा- जब मैंने अपने डॉक्टर से साफ कमरे के लिए कहा तो उन्होंने मुझे कहा, यह फाइव स्टार होटल नहीं है यहां मुझे इस तरह के इलाज की उम्मीद करनी चाहिए। डॉक्टर ने कहा- मेरी बीमारी का खुलासा नहीं करने के लिए मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। मुझे इस तरह की धमकी दी जा रही हैं।
कनिका ने बताया, मेरा कमरा धूल से भरा हुआ है यहां बहुत सारे मच्छर हैं।रे साथ यहाँ बुरा व्यवहार किया जा रहा है और ऐसा लगता है कि मैं जेल में हूँ। वे ऐसा व्यवहार कर रहे हैं मानो मैं बिना किसी दोष के अपराधी हूं।
कनिका कपूर के सपोर्ट में आईं सोनम कपूर, कहा- उन्हें दोषी ठहराना बंद करो
आपको बता दें कनिका कपूर के खिलाफ लखनऊ के सरोजिनी नगर थाने में धारा 188, 269, 270 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
Latest Bollywood News
Related Video