A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल की गर्लफ्रेंड गिन्नी ने सुनील ग्रोवर से की 'द कपिल शर्मा शो' में लौटने की गुजारिश

कपिल की गर्लफ्रेंड गिन्नी ने सुनील ग्रोवर से की 'द कपिल शर्मा शो' में लौटने की गुजारिश

कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई का इतना बुरा असर हुआ कि न सिर्फ द कपिल शर्मा शो की टीआरपी गिरी बल्कि शो में दबाव की वजह से कपिल की तबीयत भी खराब हो गई।

ginni kapil sunil- India TV Hindi
ginni kapil sunil

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की लड़ाई का इतना बुरा असर हुआ कि न सिर्फ द कपिल शर्मा शो की टीआरपी गिरी बल्कि शो में दबाव की वजह से कपिल की तबीयत भी खराब हो गई। यूं तो कपिल ने सुनील से माफी भी मांगी लेकिन सुनील ग्रोवर शो में लौटने को तैयार नहीं हुए और आज भी अपने फैसले पर कायम हैं।

3 अगस्त को सुनील ग्रोवर का जन्मदिन था, इस मौके पर कपिल ने सुनील को जन्मदिन की बधाई दी। कपिल ने ट्विटर पर लिखा- हैप्पी बर्थडे पाजी। भगवान आपको संसार की सारी खुशियां दे।

इसके बाद सुनील ने कपिल का ट्वीट रीट्वीट करते हुए लिखा- शुक्रिया भाईजी, खुश रहो और स्वस्थ रहो। लव।

सुनील के जन्मदिन पर कपिल की गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ ने भी सुनील को जन्मदिन की बधाई दी और उनसे शो में वापस आने की गुजारिश की। गिन्नी ने लिखा- हम आपको बहुत मिस करते हैं। अपने छोटे भाई की बात मानो और शो में वापस आ जाओ।

हालांकि सुनील ने गिन्नी के ट्वीट का कोई रिप्लाई नहीं किया। देखना होगा कि कपिल के शो में सुनील की वापसी होती है या नहीं?

कपिल सुनील विवाद में बोलीं शो की क्रिएटिव हेड प्रीति 

Latest Bollywood News