1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल-सुनील विवाद में बोलीं शो की क्रिएटिव हेड प्रीति सिमोस

कपिल-सुनील विवाद में बोलीं शो की क्रिएटिव हेड प्रीति सिमोस

 Published : Mar 25, 2017 01:01 pm IST,  Updated : Mar 25, 2017 01:01 pm IST

एक बयान में प्रीति ने कहा, ‘’मैं उम्मीद करती हूं कि दोनों का विवाद जल्द सुलझ जाए।‘’

kapil preety- India TV Hindi
kapil preety

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का विवाद फिलहाल तो थमता नहीं दिख रही है। लड़ाई वाले दिन से ही मीडिया और सोशल मीडिया पर कपिल और सुनील सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि क्या सुनील कपिल शर्मा का शो फिर से ज्वाइन करेंगे या नहीं।

ज्यादातर लोग कपिल का साथ छोड़कर सुनील ग्रोवर का साथ दे रहे हैं। फैंस भी कपिल का साथ छोड़कर सुनील की तरफ आ गए हैं और सुनील का साथ देते हुए शो के साथी कलाकारों ने भी कपिल के शो को अलविदा कह दिया। लेकिन अभी तक शो की क्रिएटिव हेड प्रीति सिमोस का कपिल पर कोई बयान नहीं आया था। अब प्रीति ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ दी है। प्रीति आजकल गोवा में छुट्टियां मना रही है, उनकी आंटी का 50वां जन्मदिन है जिसे सेलीब्रेट करने वह यहां पहुंची हैं। एक बयान में प्रीति ने कहा, ‘’मैं उम्मीद करती हूं कि दोनों का विवाद जल्द सुलझ जाए।‘’

यानी हर किसी की तरह प्रीति भी चाहती हैं कि कपिल और सुनील साथ वापस लौट आएं और अपनी लड़ाई भूलकर एकसाथ लोगों का मनोरंजन करें। ये तो वक्त ही बताएगा कि सुनील ग्रोवर, कपिल को माफ कर पाएंगे या नही?

आपको बता दें, सुनील और कपिल ग्रोवर की लड़ाई ऑस्ट्रेलिया से मुंबई आ रही फ्लाइट में हुई थी। कपिल ने शराब पीकर सबके सामने सुनील से हाथापाई की और उन्हें अपशब्द कहें। हालांकि बाद में कपिल ने ट्वीट करके सुनील से माफी मांगी लेकिन सुनील ने उन्हें माफ नहीं किया।

ये पहली बार नहीं है जब कपिल और सुनील की लड़ाई हुई है। इससे पहले भी सुनील कपिल से नाराज होकर ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ छोड़कर चले गए थे और स्टार प्लस पर नया शो शुरू कर दिया था। सुनील का शो नहीं चला और वह वापस कपिल के शो में लौट आए थे। लेकिन इस बार बात हाथ से निकलती दिखाई दे रही है।

आपको क्या लगता है, क्या सुनील ग्रोवर को कपिल शर्मा को माफकर उनके शो में वापस लौट आना चाहिए? अपनी राय कमेंटबॉक्स में दें।

ये भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन