1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द कपिल शर्मा शो' छोड़कर इस शो से जुड़े अली असगर, देखिए तस्वीर

'द कपिल शर्मा शो' छोड़कर इस शो से जुड़े अली असगर, देखिए तस्वीर

 Published : Mar 24, 2017 07:54 pm IST,  Updated : Mar 24, 2017 11:30 pm IST

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के झगड़े का असर ‘’द कपिल शर्मा शो’’ पर पड़ता दिख रहा है। सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने के बाद अली असगर और चंदन प्रभाकर के भी शो छोड़ने की खबर आ गई।

कपिल शर्मा- India TV Hindi
कपिल शर्मा

मुंबई: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के झगड़े का असर ‘’द कपिल शर्मा शो’’ पर पड़ता दिख रहा है। सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने के बाद अली असगर और चंदन प्रभाकर के भी शो छोड़ने की खबर आ गई।

ताजा खबर ये है कि अली असगर अब एंड टीवी के शो 'त्रिदेवियां' में नजर आने वाले हैं। इस शो में वह आदिवासी महिला का किरदार निभाएंगे। पहले भी खबर आई थी कि अली ने इस सीरियल के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। अब अली की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो आदिवासी महिला के लुक में नजर आ रहे हैं।

अली असगर
अली असगर

वहीं रिपोर्ट के मुताबिक चंदन प्रभाकर ने भी नए शो की तैयारी कर दी है। शो का नाम तो अभी तक सामने नहीं आया लेकिन खबर है कि चंदन इसके लिए अपना वजन घटा रहे हैं।

कपिल और सुनील का झगड़ा तब शुरू हुआ था जब फ्लाइट में कपिल ने सुनील को सबके सामने गाली दी थी और उनपर जूता फेंक दिया था। जिसके बाद गुस्साए सुनील ने 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग करने से मना कर दिया। सुनील के बाद अली असगर और चंदन ने भी शो छोड़ दिया।

हालांकि इस विवाद में द कपिल शर्मा शो के कॉमेडियन कीकू शारदा ने कपिल का साथ दिया है। कीकू शो में बंपर का किरदार निभाते हैं। कीकू ने एक बयान में कहा है कि कपिल ने उन्हें कभी अपशब्द नहीं कहा है बल्कि कपिल उन्हें स्वीट गाय कहते हैं। 

ये भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन