1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुनील ग्रोवर के बाद अब बॉलीवुड हस्तियों ने भी किया कपिल शर्मा का बायकॉट?

सुनील ग्रोवर के बाद अब बॉलीवुड हस्तियों ने भी किया कपिल शर्मा का बायकॉट?

 Published : Mar 24, 2017 12:41 pm IST,  Updated : Mar 24, 2017 12:41 pm IST

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुई लड़ाई की खबरें इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कपिल के गलत बर्ताव के कारण उनके शो 'द कपिल शर्मा' की टीम ने उनका साथ छोड़ दिया। कपिल अब पूरी तरह से अकेले पड़ गए हैं, इस कारण उन्हें अपने इस हिट शो की शूटिंग...

kapil sunil- India TV Hindi
kapil sunil

नई दिल्ली: स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुई लड़ाई की खबरें इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कपिल के गलत बर्ताव के कारण उनके शो 'द कपिल शर्मा' की टीम ने उनका साथ छोड़ दिया। कपिल अब पूरी तरह से अकेले पड़ गए हैं, इस कारण उन्हें अपने इस हिट शो की शूटिंग तक कैंसिल करनी पड़ गई। बता दें कि कपिल से झगड़े के कारण सुनील ने उनके साथ काम करने से मना करना दिया था। उनके बाद शो में नानी का किरदार निभाने वाले अली असगर और चंदू चायवाले की भूमिका में नजर आ रहे चंदन प्रभाकर ने भी उनके साथ शूटिंग करने से इंकार कर दिया था।

हालांकि कपिल ने सोशल मीडिया पर अपनी गलती के माफी भी मांगी, लेकिन कोई बात नहीं बन पाई। इसके बाद उन्हें उन्होंने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव और फिल्म 'नाम शबाना' के लिए पहुंची स्टारकास्ट के साथ एक एपिसोड तो शूट कर लिया। लेकिन इससे उनकी मुसीबतें कम नहीं हुई हैं। हाल ही में आई खबरों के अनुसार कपिल के पास इस वक्त किकू शारदा और रोशेल राव के अलावा कोई टीम नहीं है। ऐसे कोई बॉलीवुड हस्ती भी उनके शो में आने के लिए तैयार नहीं है।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक कपिल की टीम के जाने के बाद अब फिल्मी सितारा उनके शो में नहीं आना चाहता। इसी के कारण बुधवार को कपिल को अपनी शूटिंग भी कैंसिल करनी पड़ी। हालांकि इस खबर की अब तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

कपिल और सुनील की जोड़ी टूटने से शो के फैंस भी काफी दुखी है। वहीं दूसरी तरफ सिनेमाजगत की हस्तियां भी चाहती हैं कि दोनों फिर से साथ आकर अपने शो को आगे ले जाएं। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि इस शो में क्या होने वाला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन