1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा पड़े अकेले, सुनील के बाद अब 'नानी' और 'चंदू चायवाले' ने भी छोड़ा साथ

कपिल शर्मा पड़े अकेले, सुनील के बाद अब 'नानी' और 'चंदू चायवाले' ने भी छोड़ा साथ

 Published : Mar 22, 2017 12:37 pm IST,  Updated : Mar 22, 2017 12:37 pm IST

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच तकरार रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। इन दोनों के इस विवाद का असर अब इनके शो 'द कपिल शर्मा शो' पर भी होने लगा है। हालांकि कपिल अपनी गलती के लिए सोशल मीडिया पर सुनील से माफी भी मांग चुके हैं, लेकिन...

kapil sharma- India TV Hindi
kapil sharma

नई दिल्ली: स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच तकरार रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। इन दोनों के इस विवाद का असर अब इनके शो 'द कपिल शर्मा शो' पर भी होने लगा है। हालांकि कपिल अपनी गलती के लिए सोशल मीडिया पर सुनील से माफी भी मांग चुके हैं, लेकिन इसका कोई असर होता हुा नहीं दिख रहा है। बल्कि सुनील ने कपिल के साथ काम करने से साफ इंकार कर दिया है। वहीं दूसरी तरह सुनील के बाद अब चंदन प्रभाकर और अली असगर ने भी शो का बायकॉट कर दिया है। इसके बाद कपिल को अकेले ही सिर्फ कीकू शारदा और नवजोत सिंह सिद्धू के साथ शूटिंग करनी पड़ी।

शो में चंदन प्रभाकर को चंदू चायवाले की भूमिका निभाते हुए देखा जाता है। वहीं अली इसमें कपिल की नानी के किरदार में नजर आते हैं। सुनील शो में डॉ मशहूर गुलाटी और रिंकू भाबी बनकर दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। जहां एक तरफ कपिल इस शो के लिए काफी अहमियत रखते हैं, वहीं इसके सभी किरदारों को अपना-अपना महत्व है। इनकी पूरी टीम के कारण ही दर्शकों के बीच इसे खास पसंद किया जाता है।

बता दें कि यह विवाद तब शुरु हुआ जब ऑस्ट्रेलिया से मुंबई की एक फ्लाइट में कपिल और सुनील के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ है। इस दौरान कपिल ने सुनील को काफी बुरा भला कहा खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी। हालांकि इसके बाद कपिल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के द्वारा बताया था कि यह उनका निजी मामला है इस पर मजे न लें।

इसके बाद कपिल ने ट्वीटर पर सुनील को टैग करते हुए उनसे माफी मांगी, लेकिन इसके बाद उन्होंने सुनील ने एक और ट्वीट करते हुए कपिल को सलाह दी की जानवरों के अलावा इंसानों का भी सम्मान करना चाहिए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन