1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर विवाद में बोलीं भारती सिंह

कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर विवाद में बोलीं भारती सिंह

 Published : Mar 24, 2017 07:11 pm IST,  Updated : Mar 24, 2017 07:12 pm IST

’’कपिल जी मेरे गुरू हैं। उनके बिना मैं आज कुछ नहीं होती। 6-7 सालों से सुनील भी मेरे अच्छे दोस्त हैं। मुझे दोनों के साथ काम करना पसंद आता है। मैं चाहती हूं जल्द से जल्द दोनों का झगड़ा खत्म हो जाए।‘’

bharti- India TV Hindi
bharti

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू और राजू श्रीवास्तव ने हाल ही में कहा है कि वो कपिल और सुनील को फिर से एकसाथ देखना चाहते हैं। लेकिन कॉमेडी क्वीन भारती ने अभी तक इस मामले में चुप्पी साधी थी।

भारती सिंह ने भी अब इस विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए टिप्पणी की है। भारती ने कहा है कि वो चाहती हैं जल्द से जल्द कपिल और सुनील का झगड़ा खत्म हो जाए और दोनों फिर से एकसाथ छोटे परदे पर अपने कॉमेडी का जादू दिखाए।

भारती ने कहा, ’’कपिल जी मेरे गुरू हैं। उनके बिना मैं आज कुछ नहीं होती। 6-7 सालों से सुनील भी मेरे अच्छे दोस्त हैं। मुझे दोनों के साथ काम करना पसंद आता है। मैं चाहती हूं जल्द से जल्द दोनों का झगड़ा खत्म हो जाए।‘’

भारती ने ये भी कहा कि उन्हें कपिल और सुनील के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। भारती ने कहा, ‘’मैं जानती हूं दोनों अच्छे दोस्त हैं, और दोनों ने मिलकर कई हिट शो दिए हैं। मैं आशा करती हूं दोनों के बीच जल्दी सबकुछ ठीक हो जाए और दोनों साथ में काम शुरू कर दें।

भारती ने ये भी कहा कि पिछले तीन सालों में कपिल अपने शो को एक ऐसे मुकाम पर ले आए हैं कि दूर-दूर तक कोई दूसरा कॉमेडी शो उनके पास नहीं ठहरता है।

भारती ने कहा उन्हें उम्मीद है ‘द कपिल शर्मा शो’ कपिल और सुनील के साथ ही आएगा।

ये भी पढ़ें:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन