1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सितारों की लिस्ट में शामिल हुए कपिल शर्मा, आमिर-रणबीर को पछाड़ निकले आगे

सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सितारों की लिस्ट में शामिल हुए कपिल शर्मा, आमिर-रणबीर को पछाड़ निकले आगे

 Published : Mar 22, 2017 04:58 pm IST,  Updated : Mar 22, 2017 06:40 pm IST

हाल ही में एडवांस टैक्स देने वाले सितारों की लिस्ट जारी की गई हैं जिसमें सुपरस्टार सलमान खान सबसे आगे निकल गए हैं। वहीं दूसरी तरफ इन टॉप 10 सितारों की लिस्ट में स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा का नाम बी शामिल हो गया है।

kapil sharma- India TV Hindi
kapil sharma

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपनी शानदार फिल्मों और बेहतरीन अभिनय के कारण हमेशा ही दर्शकों की नजरों में सबसे ऊपर रहे हैं। लेकिन इस बार वह किसी और वजह से टॉप पर आ गए हैं। इसका कारण उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि एडवांस टैक्स भरना है। दरअसल सलमान खान एडवांस टैक्स देने वाले सितारों की लिस्ट में सबसे आगे निकल गए हैं। वहीं दूसरी तरफ इन टॉप 10 सितारों की लिस्ट में स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा का नाम भी मौजूद है।

कपिल इन दोनों अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' की स्टार कास्ट के चल रही बहस को लेकर विवादों में छाए हुए हैं। हाल ही में जारी किए गए एक आधिकारिक डेटा के अनुसार वित्त वर्ष 2016-17 में दबंग खान ने 44.5 करोड़ रुपए का टैक्स दिया है। वहीं 2015-16 के दौरान उन्होंने 32 करोड़ रुपए दिए थे।

Salman Khan
Salman Khan

सलमान की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'सुल्तान' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए 500 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। वहीं कपिल शर्मा के इस लिस्ट में शानिल होने के बात करें तो उनका कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पिछले कुछ वक्त से दर्शखों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं हम बता दे सलमान और कपिल के अलावा इस लिस्ट में अक्षय कुमार, आलिय भट्ट, रणबीर कपूर और आमिर खान जैसे सितारे भी शामिल हुए हैं।

अगली स्लाइड में देखें और किन सितारों को मिली टॉप 10 में जगह:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन