1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या से मिलने 'जलसा' पहुंची अभिषेक की एक्स गर्लफ्रेंड रानी मुखर्जी, हैरान रह गईं ऐश

ऐश्वर्या से मिलने 'जलसा' पहुंची अभिषेक की एक्स गर्लफ्रेंड रानी मुखर्जी, हैरान रह गईं ऐश

 Published : Mar 25, 2017 10:54 am IST,  Updated : Mar 25, 2017 10:54 am IST

अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री रानी मुखर्जी के अफेयर के बारे में कौन नहीं जानता। एक वक्त था जब दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे, बात शादी तक भी पहुंच गई थी। लेकिन फिर न जाने क्या हुआ कि दोनों का रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंचा।

rani aish- India TV Hindi
rani aish

मुंबई: अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री रानी मुखर्जी के अफेयर के बारे में कौन नहीं जानता। एक वक्त था जब दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे, बात शादी तक भी पहुंच गई थी। लेकिन फिर न जाने क्या हुआ कि दोनों का रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंचा, और अभिषेक की शादी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन से हो गई।

अब ताजा मामला यह है कि रानी मुखर्जी, ऐश्वर्या राय से मिलने अभिषेक के घर पहुंची हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या के कई लोग ऐश्वर्या से मिलने उनके ससुराल पहुंचे थे। उसमें रानी मुखर्जी, माना शेट्टी (सुनील शेट्टी की पत्नी) और कोकिलाबेन अंबानी के नाम शामिल थे। खा बात यह है कि रानी मुखर्जी ने ऐश्वर्या को सरप्राइज कर दिया। ऐश को यह बात बिल्कुल भी पता नहीं थी कि रानी उनके घर आने वाली हैं।

वैसे यह अच्छी बात है कि रानी मुखर्जी ने पुरानी सारी बातें भुलाकर दुख की घड़ी में ऐश्वर्या से मिलने आ गईं। आपको बता दें, हाल ही में ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज राय का मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया था। लंबे समय से बीमार कृष्णराज को जनवरी में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी तबीयत और बिगड़ गई फिर उन्हें आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन पिछले शनिवार उनका निधन हो गया।

​यह भी पढ़ें:

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन