1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गर्लफ्रेंड के बारे में जानकर क्या बोलीं कपिल की मां ?

गर्लफ्रेंड के बारे में जानकर क्या बोलीं कपिल की मां ?

 Published : Mar 19, 2017 01:42 pm IST,  Updated : Mar 19, 2017 01:42 pm IST

कपिल की मां को डर था कि कपिल कहीं किसी मुंबई की लड़की के चक्कर में ना पड़े जाए।

गिन्नी- India TV Hindi
गिन्नी

अमृतसर: आखिरकार कपिल शर्मा को उनका प्यार मिल ही गया। कल शनिवार को कपिल ने अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी को शादी के लिए हां कह दिया है। कपिल की इस हां से सबसे ज्यादा खुशी जिसे हुई है वो कोई और नहीं कपिल की मां हैं। जो लंबे समय से चाह रही थीं कि कपिल शादी करके बच्चे पैदा कर लें।

इसके अलावा कपिल की मां का डर भी दूर हो गया, जी हां कपिल की मां को डर था कि कपिल कहीं किसी मुंबई की लड़की के चक्कर में ना पड़े जाए। कपिल की मां चाहती थीं कि कपिल पंजाब की ही लड़की से शादी करें, और जब कपिल ने पंजाबी कुड़ी गिन्नी को अपना हमसफर चुन ही लिया है तो कपिल की मां की खुशी सातवें आसमान पर है।

कपिल की गर्लफ्रेंड गिन्नी
कपिल की गर्लफ्रेंड गिन्नी

कपिल की मां जनक रानी का कहना है कि गिन्नी उन्हें बहुत पसंद है। वो कपिल से कई बार गिन्नी के बारे में सोचने को कह चुकी थीं लेकिन कपिल कोई ना कोई बहाना बने देते थे। अब जब कपिल ने गिन्नी को हां कह दिया है तो कपिल की मां बेहद खुश हैं।

कपिल के भैया-भाभी भी कपिल के इस फैसले से काफी खुश हैं।

कपिल और गिन्नी करीब 10 साल से एक दूसरे को जानते हैं और साथ जालंधर के कॉलेज में एक साथ पढ़ाई कर चुके हैं। दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन