जाह्नवी कपूर,आलिया भट्ट, वरुण धवन जैसे स्टार किड्स को बॉलीवुड में लॉन्च करने के बाद करण जौहर अब श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर को भी फिल्मों में मौका देंगे।
Image Source : INSTAGRAMKhushi Kapoor
जाह्नवी कपूर,आलिया भट्ट, वरुण धवन जैसे स्टार किड्स को बॉलीवुड में लॉन्च करने के बाद करण जौहर अब श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर को भी फिल्मों में मौका देंगे। नेहा धूपिया के चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' में करण ने बताया कि वह खुशी को अगले साल लॉन्च करेंगे।
करण ने यह भी बताया कि वह जावेद जाफरी के बेटे मिज़ान को भी लॉन्च करेंगे। उन्होंने कहा- ''मिज़ान शानदार होने वाले हैं। उनमें बड़ा स्टार बनने की प्रतिभा है और वह बहुत अच्छे डांसर भी हैं। खुशी लवली हैं।''
नेहा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शो का वीडियो शेयर किया है।
कंगना रनौत ने 'कॉफी विद करण' में करण पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। इसके बाद नेपोटिज्म पर बहुत बहस हुई थी, लेकिन करण को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह स्टार किड्स को अपनी फिल्मों में मौका देते रहेचे हैं।
वह चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से लॉन्च कर रहे हैं। वह 'सिम्बा' प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह और सारा अली खान हैं। फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी।