1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. The Accidental Prime Minister का ट्रेलर हुआ रिलीज़, निशाने पर कांग्रेस

The Accidental Prime Minister का ट्रेलर हुआ रिलीज़, निशाने पर कांग्रेस

 Published : Dec 27, 2018 03:44 pm IST,  Updated : Dec 27, 2018 03:55 pm IST

The Accidental Prime Minister Trailer OUT: मनमोहन सिंह की जिंदगी पर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया।

The Accidental Prime Minister - India TV Hindi
The Accidental Prime Minister 

The Accidental Prime Minister Trailer OUT: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जिंदगी पर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म में मनमोहन सिंह की भूमिका अनुपम खेर निभा रहे हैं। लंबे समय से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार किया जा रहा था, आखिरकार आज वो इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म में अक्षय खन्ना संजय बारू के रोल में हैं, वही इस फिल्म के सूत्रधार हैं।

ट्रेलर की शुरुआत संजय बारू के किरदार से ही होती है, जहां अक्षय खन्ना कहते दिख रहे हैं, 'मुझे तो डॉक्टर साहब भीष्म जैसे लगते हैं, जिनमें कोई बुराई नहीं है, पर फैमिली ड्रामा के विक्टिम हो गए हैं।‘’ अक्षय खन्ना का कैरेक्टर काफी स्ट्रॉन्ग लग रहा है, वो अपने रोल में जंच रहे हैं और मजबूती से अपना कैरेक्टर जीते दिखाई दे रही हैं। वहीं मनमोहन सिंह के किरदार में अनुपम खेर ने भी काफी मेहनत की है। उनकी चाल-ढाल और लुक पर खूब काम किया गया है। ट्रेलर देखकर आपको फिल्म देखने का इंतजार होने लगेगा।  

The Accidental Prime Minister 
Image Source : INSTAGRAMThe Accidental Prime Minister 

मनमोहन सिंह की पत्नी गुरुशरण कौर का किरदार दिव्या सेठ ने किया है, वहीं अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में राम अवतार भारद्वाज नजर आएंगे। अहाना कुमरा ने प्रियंका गांधी का रोल प्ले किया है। अर्जुन माधुर राहुल गांधी के किरदार में नजर आएंगे। यहां देखिए ट्रेलर-

फिल्म की कहानी अलीगढ़ बनाने वाले हंसल मेहता ने लिखी है। बता दें, यह फिल्म जिस किताब पर आधारित है उस पर भी खूब हंगामा हुआ था। अब इस फिल्म का ट्रेलर में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा गया है, हालांकि मनमोहन सिंह को सीधा-साधा दिखाया गया है।

फिल्म के प्रोड्यूसर सुनील बोहरा हैं। आपको बता दें, सुनील बोहरा पर देश की अलग-अलग अदालतों पर धोखाधड़ी के केस चल रहे हैं। फिल्म के एक प्रोड्यूसर अशोक पंडित हैं जो टीवी चैनलों पर भगवा ब्रिगेड का समर्थन करते दिखते हैं। फिल्म के निर्देशक विजय रत्नाकर गुट्टे जीएसटी फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं।

संजय बारू साल 2004 से 2006 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार रह चुके हैं। बाद में उन्होंने मनमोहन सिंह पर कई खुलासे किए। उनकी किताब में इन्हीं सब चीजों का जिक्र हैं। संजय बारू का कहना है कि उनकी किताब मनमोहन सिंह को एक इंसान के तौर पर दिखाती है वरना जनता तो उन्हें रोबोट या पत्थर की मूरत ही मानकर बैठती। यह फिल्म 11 जनवरी 2019 को रिलीज होगी।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Also Read:

Simmba Movie: सिंबा की रिलीज डेट, स्टार कास्ट, ट्रेलर, टीज़र और फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें

रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' का ट्रेलर हुआ रिलीज, अजय देवगन भी आए नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन